Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
VIDEO : In the final rehearsal program in Dadri, the Deputy Commissioner hoisted the national flag and took the salute of the parade
{"_id":"6793676199f04318c200a422","slug":"video-in-the-final-rehearsal-program-in-dadri-the-deputy-commissioner-hoisted-the-national-flag-and-took-the-salute-of-the-parade","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ली परेड़ की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ली परेड़ की सलामी
चरखी-दादरी में नई अनाज मंडी में शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। जिला उपायुक्त मुनीश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। 7 स्कूलों की टीमों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों का जायजा भी लिया और अधिकारियों को समारोह भव्य व गरिमा के साथ आयोजित करने के दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने नई अनाज मंडी में पहुंचने से पहले रोज गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि शहीद स्मारक को 26 जनवरी के दिन फूलों की मालाओं व गमले आदि लगाकर सजाया जाए। मुख्य समारोह में सहकारिता, कारागार, चुनाव, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डाॅ. अरविन्द शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
उपायुक्त ने समारोह स्थल पहुचंकर ठीक 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायया और पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के साथ मार्चपास्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। आईपीएस दिव्यांशी सिंघला के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस के जवानों व महिला पुलिसकर्मियों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स ने कदम से कदम मिलाते हुए तिरंगे झंडे को सलामी दी। एनसीसी में जनता कॉलेज, राजकीय कालेज बौंद कलां, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या विद्यालय ढाणी फोगाट, मॉडल संस्कृति स्कूल दादरी, राजकीय कन्या विद्यालय दादरी, वैश्य विद्यालय और एपीजे कालेज के लडक़े व लड़कियां शामिल थीं।
पीटी, डंबल और लेजियम शो की दी प्रस्तुति
परेड के बाद सैंकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी, लेजियम व डंबल शो की प्रस्तुति दी। उसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी रानीला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समसपुर, जेबीएस स्कूल मकडाना, विजन इंडिया स्कूल भागेश्वरी, आईपीएस स्कूल बिरही, सागर ग्लोबल स्कूल सांवड और बेस मॉडल स्कूल चरखी दादरी की छात्राओं व छात्रों ने हरियाणवी लोक संस्कृति व राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्रगान के साथ पूर्वाभ्यास का समापन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।