{"_id":"679367567b340b3bc80786ca","slug":"video-full-dress-rehearsal-held-for-republic-day-celebrations-in-narnaul-dc-dr-vivek-bharti-hoisted-the-tricolor","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित, डीसी डॉ. विवेक भारती ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित, डीसी डॉ. विवेक भारती ने फहराया तिरंगा
नारनौल में स्थानीय आईटीआई मैदान में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस बार गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि होंगे।
शुक्रवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसी ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय पर्व है हर वर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड कमांडर डीएसपी हरदीप सिंह ने परेड को कमान दी।
इस दौरान पीटी प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। वहीं 10 स्कूली टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इनमें एमआर मित्रपुरा, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल नारनौल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, एसडी ककराला, आरएनआर सलीमपुर, गुरु द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी किरारोद, एमआर अटेली, हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल व सीएल पब्लिक स्कूल नारनौल शामिल है। कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित झांकियां के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों की झांकियां आकर्षक होनी चाहिए ताकि जनता को आसानी से संदेश दिया जा सके।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा, एसडीएम नारनौल रमित यादव तथा जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।