{"_id":"6793674b986802140f0ef7c5","slug":"video-76th-fair-of-baba-jairamdas-will-be-held-in-mahindergarh-two-day-kabaddi-competition-started","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में लगेगा बाबा जयरामदास का 76वां मेला, शुरू हुई दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में लगेगा बाबा जयरामदास का 76वां मेला, शुरू हुई दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध संत बाबा जयरामदास के 76वें मेले में देशभर से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार से दो दिवसीय महिला एवं पुरुष एवं महिला नेशनल कबड्डी व वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शनिवार को लगने वाले मेले में बाबा जयरामदास मंदिर कमेटी के 300 से अधिक स्वयं सेवक व्यवस्थाएं संभालेंगे। कबड्डी नेशनल पुरुष की विजेता टीम को 1.21 लाख रुपये का पुरस्कार होगा जबकि उप विजेता को 81 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
वहीं कबड्डी नेशनल महिला प्रतियोगिता में विजेता को 51 हजार तथा उप विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं वॉलीबाल की विजेता टीम को 51 हजार तथा उप विजेता को 31 हजार रुपये का पुरस्कार होगा। इसके अलावा शनिवार को मेला अवसर पर 500 रुपये से 51 हजार रुपये के कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जाएगा।
मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि बाबा जयरामदास के मेला अवसर पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई हैं। स्वयंसेवकों के अलावा पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। सादी वर्दी में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मचारी मेले में किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर निगरान रखेगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए 300 से अधिक स्वयं सेवक तैनात रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।