सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempt made to remove villagers of Chanaut (Hansi) from the protest site; talks between Cabinet Minister Gangwa and protest committee fail

हांसी के गांव चानौत के ग्रामीणों को धरने से उठाने का प्रयास, कैबिनेट मंत्री गंगवा व धरना कमेटी के बीच वार्ता विफल

Naveen Naveen
Updated Thu, 18 Jun 2026 10:54 AM IST
Attempt made to remove villagers of Chanaut (Hansi) from the protest site; talks between Cabinet Minister Gangwa and protest committee fail
गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहने धरने के बीच बुधवार देर रात को अनशनकारियों को उठाने के प्रयास किया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ बैरंग लौट गई। कार्रवाई रात करीब ढाई बजे की गई। ग्रामीणों द्वारा आज ट्रैक्टर मार्च निकाल कर जिला सचिवालय का घेराव किया जाएगा। जिसके लिए गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं बुधवार शाम छह बजे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व धरना कमेटी के सदस्यों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में वार्ता हुई। जिसमें कोई सहमति नहीं बन सकी। पिछले 8 दिनों दे 5 बुजुर्ग पानी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। जिसमे से एक बुजुर्ग टेकराम दुहन की हालत नाजुक है, उनका शुगर स्तर 36 तक पहुंच गया है। कल कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ हुई बैठक में धरना कमेटी ने अपनी पुरानी मांग दोहराते हुए कहा कि गांव को शहर के लिए लाई जा रही भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से ही कनेक्शन दिया जाए। वहीं मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार की ओर से गांव के लिए अलग 8 इंच की पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा, जिसे ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया। धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत, पूर्व सरपंच सत्यवान और अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि शहर के लिए आने वाली पाइपलाइन में पर्याप्त प्रेशर रहेगा, बिजली की जरूरत नहीं होगी और जलघर भरने के बाद पानी शहर की ओर भेजा जा सकता है। उनका कहना था कि गांव तक पहले से पाइपलाइन बिछी हुई है, केवल आगे पाइपलाइन का आकार बढ़ाकर समस्या का समाधान किया जा सकता है। मंत्री ने ग्रामीणों से दो महीने का समय मांगते हुए कहा कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे। हालांकि ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने से साफ इनकार कर दिया और अपनी मांग पर अडिग रहे। धरना कमेटी से बात हुई है। हमने उन्हें कहा है कि सरकार पानी देना चाहती है। गांव में 24 घंटे पानी का कनेक्शन देंगे, अलग से पाइपलाइन बिछा देंगे। कई जगहों पर चव्वा ऊपर आने से पानी नीचे का मिक्स होकर आता है। इसके लिए वहां नया टैंक बना कर देंगे। इसका टेंडर जल्दी खुल जाएगा। मेरी धरने पर बैठे लोगों व अनशनकारियों से अपील है कि धरने को समाप्त करें। गांव में पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में सारा मामला है।- रणबीर गंगवा, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पूर्वांचल के 10 जिलों के 96000 कर्मचारियों को मिलेगा पीएम विकसित भारत योजना का लाभ, VIDEO

18 Jun 2026

कानपुर: प्रदेश की जूनियर क्रिकेट टीम में चयन के लिए दिखाया जज्बा

18 Jun 2026

Meerut: श्री रामचरितमानस पाठ सुनने पहुंचे भाजपाई

18 Jun 2026

Meerut: गुरुद्वारा साहिब में किया अर्जुन देव को स्मरण

18 Jun 2026

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO

17 Jun 2026

सिंधी ताली में 6.21 करोड़ की लागत से बन रहे विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण, VIDEO

17 Jun 2026
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा- बरसात से पहले नालियों की हो सफाई, VIDEO

17 Jun 2026

सुबह-ए-बनारस मंच पर दक्षिण भारतीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति, गूंज उठा अस्सी घाट; VIDEO

17 Jun 2026

गुरुबाग में कीर्तन दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, VIDEO

17 Jun 2026

कवि सिद्धनाथ शर्मा को दी गई साहित्यिक श्रद्धांजलि, VIDEO

17 Jun 2026

चकिया थाना ने जीता पड़री प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट सर्कल लीग का खिताब, VIDEO

17 Jun 2026

बैठक में पत्रकारों को बाहर किए जाने पर भाजपा नेता सूर्यमुनि का सपा सांसद वीरेंद्र पर हमला, VIDEO

17 Jun 2026

पति को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, पुलिस ने सुरक्षित उतारा; VIDEO

17 Jun 2026

टांडा-कैथी पीपा पुल हटा, मुफ्त सरकारी नाव का संचालन शुरू; VIDEO

17 Jun 2026

किसानों को समय पर पानी, बीज और खाद उपलब्ध कराने पर जोर; VIDEO

17 Jun 2026

मुहर्रम का चांद नजर आते ही घोसी में शुरू हुआ मातमी माहौल, VIDEO

17 Jun 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के गाजीपुर तिराहे पर लगी तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, VIDEO

17 Jun 2026

कानपुर: कई मौतों के बाद भी मैस्कर घाट पर पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं

17 Jun 2026

कानपुर: शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा

17 Jun 2026

कानपुर: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम स्थल के बाहर की ही टूटी सड़क को जिम्मेदारों ने नहीं बनवाया

17 Jun 2026

कानपुर: केशव मौर्य के आने से पहले शहीद पार्क पर विधायक ने समर्थकों संग किया हंगामा

17 Jun 2026

कानपुर: रॉन्ग साइड से जाने वालों को रोकने के लिए लगाई बैरिकेडिंग, 70 वाहनों का चालान

17 Jun 2026

कानपुर: केडीए ने अभियान चला 60 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त

17 Jun 2026

Meerut: श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी कृष्णलीला की महिमा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Jun 2026

शव बरामदगी के चौथे दिन पंजाब पुलिस के जवान का हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस टुकड़ी ने दी सलामी

कीरतपुर साहिब में लोहंड खड्ड में बहा युवक

Meerut: श्रीराम कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु, श्री राम-सीता स्वरूप की हुई आरती

17 Jun 2026

Meerut: भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीसीएसयू में लगाई प्रदर्शनी

17 Jun 2026

Meerut: अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह संगम 2026 के तहत 80 छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

17 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed