Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Candidates told the agenda in panel discussion regarding Hisar Bar elections
{"_id":"67bebcb112f00bc6d1049f23","slug":"video-candidates-told-the-agenda-in-panel-discussion-regarding-hisar-bar-elections","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार बार चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पैनल डिस्कशन में बताया एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार बार चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पैनल डिस्कशन में बताया एजेंडा
बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेते हुए अपना एजेंडा पेश किया। प्रत्याशियों ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद उनका क्या विजन रहेगा। बार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए क्या कार्य कराएंगे।
प्रधान पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशियाें ने पार्किंग, हेल्थ इंश्योरेंस, नए चैंबर सहित अन्य मुददों को हल कराने के एजेंडे पेश किए। प्रधान पद के लिए 8, उप प्रधान के लिए 4, सचिव पद के लिए 6, सह सचिव पद के लिए 4 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार है। शुक्रवार को नामांकन की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी सुनील तिवारी, सहायक चुनाव अधिकारियों राजेश वर्मा, राम सिंह सोढ़ी, शीतल कुमार, विकास देहडू, अनुराग भारद्वाज और नवनीत चहल ने बताया कि नामांकन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब नामांकनों की जांच होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। प्रधान पद के लिए ईश्वर सिंह, सुभाष मित्तल ,संदीप बूरा, अमित सैनी, ओम नारायण कौशिक ,ब्रिजेश कुमार सिंधु, सुंदर सिंह बैनीवाल और सुरेंद्र सिंह ढुल शामिल है।
उप प्रधान के लिए विकास पूनिया,अजीत सिंह ढिल्लों, भागीरथ सिंह लदोईया, दिनेश सिंह सैनी ने नामांकन भरा है। सचिव पद के लिए प्रसिद्ध नैन, प्रवीण कुमार दहिया, समीर भाटिया, उमेद सिंह बैनीवाल, विक्रम जीत मित्तल ने नामांकन पत्र भरे सह सचिव के लिए प्रवेश कुमार बिरमानी,कर्मबीर कुंडू, राज कुमारी लोट, सुनील कुमार भारद्वाज ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण शर्मा, मनीष सांगवान, सुनील कुमार सहदेव ने नामांकन भरा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मतदान बार रूम में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।