Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: GNM student on his way to get a passport made dies in an accident; friend critically injured
{"_id":"6adb7e9614e33943f50b4558","slug":"video-hansi-gnm-student-on-his-way-to-get-a-passport-made-dies-in-an-accident-friend-critically-injured-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: पासपोर्ट बनवाने जा रहे जीएनएम छात्र की हादसे में मौत, दोस्त गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: पासपोर्ट बनवाने जा रहे जीएनएम छात्र की हादसे में मौत, दोस्त गंभीर
हांसी। हांसी बरवाला रोड पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में जीएनएम के छात्र दीपक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे राजली हेड के पास हुआ। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर बरवाला जा रहे थे। वहां से उन्हें पासपोर्ट के लिए आवेदन करने बस से अंबाला जाना था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मसूदपुर गांव निवासी करीब 18 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीपांशु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दीपक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
-पासपोर्ट के लिए अंबाला जाने की थी तैयारी जानकारी के अनुसार, दीपक खेड़ी चोपटा कॉलेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्त दीपांशु के साथ बाइक पर सवार होकर बरवाला जा रहा था। दोनों को वहां से पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के उद्देश्य से अंबाला जाना था, लेकिन रास्ते में राजली हेड के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
खेतीबाड़ी करते हैं पिता, बड़ी बहन कर रही बीटेक दीपक के पिता राममेहर सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। दीपक की एक बड़ी बहन है, जो बीटेक की पढ़ाई कर रही है। परिवार को दीपक से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद दीपक के शव को हांसी शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। बरवाला सदर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।