बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: SP Vinod Kumar makes a strong statement; in his view, issuing a call to disrupt the Independence Day celebrations amounts to sedition.

हांसी: एसपी विनोद कुमार का बड़ा बयान, स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह

Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:04 PM IST
Hansi: SP Vinod Kumar makes a strong statement; in his view, issuing a call to disrupt the Independence Day celebrations amounts to sedition.
हांसी के SP विनोद कुमार ने 15 अगस्त को हुए किसान-पुलिस टकराव और पुलिस द्वारा कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है, ओर तिरंगा हमारी शान है। तिरंगा न फहराने देने और स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कॉल देना उनके नजर में देशद्रोह और राष्ट्रद्रोह जैसा काम है। SP विनोद कुमार ने बताया कि हिसार में हुए एक हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 15 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ हांसी की ओर कूच किया। इस दौरान कई बाहरी नाकों और बैरिकेड्स को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार, कुछ जगहों पर ट्रैक्टर पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश भी हुई और बाद में पुलिस पर पथराव किया गया। SP विनोद कुमार ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल के आसपास पहुंच गए तो उन्हें खुद मौके पर जाना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, और मौके से कई लोगों को पकड़ा गया। अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। करीब 15-16 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज है, जबकि अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में सुरेश कोथ और नंबरदार का नाम भी शामिल बताया गया। SP के मुताबिक, मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानूनों के तहत भी कार्रवाई की गई है। हिसार के हत्याकांड को लेकर SP ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। उनके अनुसार, मामले में करीब नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने कहा कि जांच में समय लगता है, लेकिन राष्ट्रीय पर्व को बाधित करने की कॉल देना और कार्यक्रम को रोकने की कोशिश करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। SP विनोद कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नेहरू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करना और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना था। इसी वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरिकेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई जगह मजबूत बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से उन्हें तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की। महिला की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के सवाल पर SP ने कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम को बाधित करना, तिरंगे का अपमान करना और तिरंगा न फहराने देने की कॉल देना कोई सही कदम नहीं है। ऐसे मामलों में पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी ही पड़ेगी। आगे की कार्रवाई पर SP ने कहा कि मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां होती हैं तो कानून के मुताबिक कार्रवाई जारी रहेगी। टोल प्लाजा रोकने की चर्चाओं पर SP ने कहा कि ऐसी कॉल की जानकारी पुलिस को मिली है। उन्होंने बताया कि हांसी के अलावा हिसार और जींद सहित अन्य जगहों पर भी इस तरह की बातें सामने आई हैं। स्थिति के अनुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार आरोपियों को लेकर SP विनोद कुमार ने बताया कि कानून के मुताबिक गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है और गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिस की लाठीचार्ज और पत्थरबाजी से जुड़े अलग-अलग वीडियो वायरल होने के सवाल पर SP ने लोगों से अपील की कि वे अधूरी या भ्रामक वीडियो के आधार पर निष्कर्ष न निकालें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके की परिस्थितियों के अनुसार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की और मामले में कानून के तहत आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में मानसून हुआ सक्रिय: अगले दो-तीन दिन तक झमाझम बारिश और बूंदाबांदी के आसार

16 Aug 2026

ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से अग्निवीर सैनिक की मौत, गांव काहनेके में पसरा मातम

फिरोजपुर में किसानों को रोके जाने पर भड़का आक्रोश, सीएम मान और केंद्र सरकार का जलाया पुतला

कानपुर: भीतरगांव में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल

16 Aug 2026

पुण्यतिथि पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी, सीएम योगी ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

16 Aug 2026
विज्ञापन

रोहतक में टायर फटने से कार पलटी, आग लगने से चालक की मौत

16 Aug 2026

लखनऊ में भिटौली क्रासिंग से भवानी बाजार जाने वाले मार्ग पर जलभराव, लोग परेशान

16 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ के मुस्लिम नगर में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोग घरों में कैद

16 Aug 2026

पारंपरिक चूल्हे के धुएं से उज्ज्वला तक, महिलाओं की बदली जिंदगी पर बोले CM भजनलाल

16 Aug 2026

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, गोमती नगर के वास्तु खंड और किसान बाजार के आसपास भरा पानी

16 Aug 2026

लखनऊ में झमाझम बारिश, अलीगंज क्षेत्र में जलभराव से आफत

16 Aug 2026

खनौरी बॉर्डर से आज दिल्ली के लिए पैदल कूच को लेकर जींद पुलिस प्रशासन अलर्ट

16 Aug 2026

Meerut: सखियां क्लब ने मनाया तीज महोत्सव, खूब किया डांस

16 Aug 2026

Meerut: योग विज्ञान संस्थान के हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने किया डांस

16 Aug 2026

Meerut: एक शाम देश के शहीदों के नाम, कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन

16 Aug 2026

लखनऊ में झमाझम बारिश, चिनहट चौराहे पर भरा पानी, आवागमन में मुश्किल

16 Aug 2026

लखनऊ: भारी बारिश से जलमग्न हुई यूपी की राजधानी, अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसा रहा जलभराव

16 Aug 2026

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, इंदिरा नगर में ईश्वर धाम मंदिर के पास सीवर ओवरफ्लो

16 Aug 2026

लखनऊ के इंदिरा नगर में सेक्टर-12 और 8 में बारिश के बाद सड़कें पानी से लबालब

16 Aug 2026

लखनऊ में बारिश के बाद गोमती नगर के विराज खंड छोटा भरवारा अंडरपास में भरा पानी

16 Aug 2026

लखनऊ में MLC पवन सिंह के घर के आसपास जलभराव, पिछली बार ट्रैक्टर के सहारे निकले थे, इस बार कैसे निकलेंगे?

16 Aug 2026

जाति-धर्म के नाम पर युवाओं को भटकाया गया, अब अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाएगा युवा

16 Aug 2026

श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

16 Aug 2026

Tiranga Bike Rally: नाहन में अंजुम इस्लामिया ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

16 Aug 2026

Independence Day: कैदियों के लिए 'मुक्ति का महापर्व' बना स्वतंत्रता दिवस, नाहन जेल में 103 की सजा घटी

16 Aug 2026

Chamba: तीसा को 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, 16 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा नियमित पानी

16 Aug 2026

अंबेडकरनगर में सावन के चौथे सोमवार से पहले उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवबाबा से अयोध्या तक कांवड़ियों के पदचाप

16 Aug 2026

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए गोलीकांड के आरोपी, व्यापारी पर की थी फायरिंग, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

लखनऊ में सुबह से हो रही जोरदार बारिश के चलते सड़कें जलमग्न

16 Aug 2026

कानपुर में अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed