{"_id":"6719faa37482f658be07bbcf","slug":"video-hasara-ma-250-yavao-na-harayanae-palsa-ma-ka-javainaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में 250 युवाओं ने हरियाणा पुलिस में की ज्वॉइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में 250 युवाओं ने हरियाणा पुलिस में की ज्वॉइनिंग
हरियाणा पुलिस में भर्ती होने वाले 250 युवाओं ने वीरवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हिसार में अपनी ज्वॉइनिंग प्रक्रिया पूरी की। करीब 200 से अधिक युवा एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उनके दस्तावेजों की जांच की गई। ये युवा विभिन्न जिलों से आए हैं और बिना किसी भ्रष्टाचार या पैसे के नौकरी हासिल करने का दावा करते हैं।
भर्ती हुए युवाओं ने बताया कि उन्होंने लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए एक साल से तीन साल तक कड़ी मेहनत की है। उनकी इस मेहनत का फल आज मिला है और किसी प्रकार की आर्थिक मांग नहीं की गई। युवाओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे अब पुलिस सेवा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।