Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, the construction of the rest house could not be completed even after the deadline had passed.
{"_id":"697f005f8316d1ca11067526","slug":"video-in-hisar-the-construction-of-the-rest-house-could-not-be-completed-even-after-the-deadline-had-passed-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में डेडलाइन खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका रेस्ट हाउस का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में डेडलाइन खत्म होने के बाद भी पूरा नहीं हो सका रेस्ट हाउस का निर्माण
करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का काम दो साल में पूरा नहीं हो सका। इस कार्य के लिए 24 महीने का समय तय किया गया था। तय समय खत्म होने के बाद भी अब तक करीब 60 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। रेस्ट का यह कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिसंबर 2023 में तात्कालिक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार के लिए 60 करोड़ से बनने वाले आलीशान रेस्ट हाउस तथा निर्माण सदन की तर्ज पर बनने वाले पीडब्ल्यूडी कार्यालय की आधारशिला रखी थी। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। फाइव-स्टार जैसी सुविधाओं वाला आलीशान रेस्ट हाउस पर 60 करोड़ करोड़ खर्च होंगे।
पांच मंजिला यह रेस्ट हाउस वर्तमान रेस्ट हाउस की 7.47 एकड़ भूमि में से 2.09 एकड़ में बनाया जा रहा है। जिसमें 48 कमरे बनाए जाएंगे। जिसमें सीएम स्यूट, वीआईपी स्यूट के अलावा ऑफिसर्स-रूम हैं। रेस्ट हाउस में रुकने वाले मेहमानों के लिए जिम एंड योगा हॉल भी बनेगा।
करीब 300 आदमियों की बैठने की क्षमता का मल्टीपर्पज-हॉल भी बनाया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 व्यक्तियों की क्षमता वाला कान्फ्रेंस-रूम भी प्रस्तावित है। वीआईपी और सामान्य जन के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएंगी।
पीडब्ल्यूडी ऑफिस में होंगे 70 कमरे
शहर में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया भवन भी मंजूर किया है। छह मंजिला यह भवन चंडीगढ़ के निर्माण सदन की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के पुराने ऑफिस के स्थान पर निर्मित किया जाएगा। जिसमें 70 कमरे बनाए जायेंगे। भवन पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग की सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर, इंजीनियरिंग विंग के अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। जेई से लेकर एसडीओ, एक्सईएन, एसई के कार्यालय होंगे।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व ऑफिस का काम चल रहा है। कार्य कुछ देरी से शुरु हो पाया था। दोनों का ढांचा पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया है।जल्द ही इसके खिड़की दरवाजे, फर्श आदि का काम शुरु कराएंगे। -गौरव जैन, कार्यकारी अधिकारी, बीएंडआर, हिसार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।