{"_id":"6794c9496122dfca690191ea","slug":"video-jatin-and-rakeshs-team-won-the-constitution-quiz-competition-in-hisar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जतिन व राकेश की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में संविधान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जतिन व राकेश की टीम जीती
हिसार नगर निगम के मुख्य सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह से पूर्व भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जतिन व राकेश की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।प्रतियोगिता में निगम की विभिन्न शाखाओं से 6 टीमों ने भाग लिया।
टीम ए में प्रतिभागी प्रवीण मोर व स्वीटी, टीम बी में जतिन व राकेश शर्मा, टीम सी में दीपक कौशिक व ऋतिक जाखड़, टीम डी में रजत व दिनेश बंसल, टीम ई में संदीप व राजेश्वर और टीम एफ में राकेश व प्रियंका रही। इस दौरान प्रतिभागियों से भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस दौरान ए टीम ने 9, बी ने 12, सी ने 9, डी ने 2, ई ने 11 व एफ ने 10 अंक हासिल किए।
अंकों के आधार पर बी टीम ने पहला, ई ने दूसरा व एफ टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पर अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि पहले तीन स्थानों पर रहने वाली टीमों 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर निगम के प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि म्युनिसिपल एक्ट पर 3 माह बाद एक प्रतियोगिता होगी।
उसके अगले 3 माह बाद आरटीआई एक्ट पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजित करवाने में सहायक सुरेंद्र वर्मा, र्क्लक दीक्षा, एपीओ सुनील वर्मा व क्लर्क जितेंद्र श्योराण ने भी अपना सहयोग दिया। इस मौके पर अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, जेई रामदिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।