{"_id":"69b421009aea1e81490141cc","slug":"video-jjp-rally-held-in-hisar-grain-market-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: दुष्यंत चौटाला ने कहा- अजय चौटाला का चुनावी वनवास खत्म, अब चुनावी मैदान में उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: दुष्यंत चौटाला ने कहा- अजय चौटाला का चुनावी वनवास खत्म, अब चुनावी मैदान में उतरेंगे
हांसी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने हांसी की नई अनाज मंडी के शेड के नीचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़. अजय चौटाला के जन्मदिवस पर प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़. अजय चौटाला अब चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।
न्यायालय की तरफ से चुनाव पर लड़ने पर लगाई गई रोक का समय खत्म हो गया है। वहीं उन्होंने अभय चौटाला का नाम लिए बिना कहा कि राज्यसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने दो वोट गिरवी रख दिए हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला के स्वागत में आया आया सीएम आया के नारे लगे।
रैली में आजमगढ़ से सांसद एवं वरिष्ठ सपा नेता धर्मेंद्र यादव, मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक, पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढिंढसा व पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर पहुंचे। इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पहुंचे। रैली में मंच की कमान जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने संभाली। रैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 16 मार्च को राज्यसभा का चुनाव हैं।
चाहे 2016 या फिर 2022 का राज्यसभा चुनाव हो, इन चुनाव में पर्ची कांड व स्याही कांड भी हुए। आंकड़े दोनों पार्टी के पास पूरे हैं। मगर तीसरा उम्मीदवार मैदान में है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले एक पार्टी ने अपने दो विधायक गिरवी रख दिए।इनेलो सुप्रीमो व चाचा अभय सिंह चौटाला के बारे में कहा कि जब दाने मंडी में थे तो वह कभी मुख्यमंत्री से नहीं मिले। अब मंडी में दाना नहीं है तो वह मंडी का बहाना बनाकर अपने दो वोट गिरवी रखने के लिए मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की सोच में कभी गिरवी होना नहीं लिखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।