सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   VIDEO : Mohanlal Badoli said in Hisar - At present there is a very tight seating arrangement for MLAs in the Assembly

VIDEO : हिसार में मोहनलाल बड़ौली बोले- वर्तमान में विधानसभा में विधायकों के बैठने की बड़ी तंग व्यवस्था

bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:12 PM IST
VIDEO : Mohanlal Badoli said in Hisar - At present there is a very tight seating arrangement for MLAs in the Assembly
हिसार में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का शिलान्यास किया था, उस समय भी कई राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया था कि इसकी क्या आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। तब तक हमें इस तरह के विकास कार्यों की आवश्यकता है। 2027 तक विधानसभा के सदस्यों की संख्या भी बढ़ जाएगी। उन्हें बैठने के लिए जगह भी चाहिए। उन्हें कार्य करने के लिए ऑफिस भी चाहिए। अभी वर्तमान में ही विधानसभा में विधायकों के बैठने की बड़ी तंग व्यवस्था है। आज विधायकों के बैठने के लिए कमरे भी नहीं है। कमेटी रूम भी दो है। हरियाणा के हिस्से का बहुत बड़ा भाग पंजाब ने स्टोर बनाकर रखा हुआ है, जो दिया नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष रविवार को पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर हिसार जिले के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की। पंजाब के रवैये को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पंजाब ने आजतक किसानों के साथ बातचीत का रास्ता भी नहीं अपनाया है। पंजाब सरकार वहां उगाई जाने वाली 5 फसलों को एमएसपी रेट पर खरीदने का काम करे। आज हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी रेट पर खरीदी जा रही हैं। हरियाणा का किसान भाजपा की नीतियों से खुश है। इसी कारण से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। ----------------- भाजपा में जिसका नाम चलता है, वह कुछ नहीं बनता प्रदेश में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट को लेकर संजय भाटिया व उनका नाम चलने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ये भाजपा पार्टी है। यहां जिसका नाम चलता है, वह कुछ नहीं बनता। जिन दोनों के नाम चले हुए हैं, उन्हें समाप्त माना जाए। यहां जिसका नाम कटता है, उसका नाम चलता है। वहीं प्रदेश में निकाय के चुनावों पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश में नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम के चुनाव होंगे। चुनाव आयोग भी इसकी तैयारी में लगा हुआ है तो जल्द ही निकाय चुनाव होंगे। निकाय चुनाव में उम्मीदवाराें को लेकर उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी में पता चल जाएगा कि कौन चुनाव लड़ने का इच्छुक है। सरकार की घोषणाओं को लागू करवाने के सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सभी विधायकों व चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधियों को 100 दिन का एजेंडा दिया गया है, जिसमें काफी विकास कार्य भी है। इन कार्यों को सूची बन चुकी है। इसे लेकर अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। आप देखेंगे कि बहुत जल्द काफी कार्य सिरे चढ़ेंगे। ----------- डिजिटल माध्यम से चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि भाजपा का वर्ष 2024 का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 20 हजार 629 बूथों पर नए सदस्य बनाए जाने हैं। इसके अलावा वर्ष 2019 के 33 लाख सदस्यों का भी नवीनीकरण किया जाएगा। 30 नवंबर तक यह सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभी तक 10 लाख सदस्य बने हैं और 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर 250 सदस्य बनाए जाएंगे, जिनमें युवा, महिला सहित सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। पहली बार डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाए जाएंगे। मगर जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं है, उन जगहों पर सदस्यता फार्म दिए गए हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की जानकारी पार्टी के पास रहे, ऐसी व्यवस्था एप पर की गई है। मोदी एप ही इसकी जानकारी रहेगी। इसे लेकर एक नंबर भी जारी किया है। वह नंबर है 8800002024। जब कोई व्यक्ति नंबर पर कॉल करता है तो उसके एक मैसेज आता है। जब वह उस मैसेज को खोलता है तो उसमें एक फॉर्मेट खुलता है। इसमें जिस व्यक्ति को सदस्यता लेनी है, उसका मोबाइल नंबर भरा जाता है। उस मोबाइल पर एक ओटीपी आता है। उस ओटीपी को भरने पर सदस्यता फार्म खुलता है। उस फार्म को पूरा भरा जाता है। इसमें एक रेफरल कोड भी है। इसके माध्यम से कोई कार्यकर्ता किसी को पार्टी से जोड़ने का काम करेगा, उसकी जानकारी भी पार्टी के पास रहेगी कि कार्यकर्ता का क्या नाम व पता है। इसी सदस्यता अभियान को लेकर हिसार की जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। आगे भी पार्टी अपनी सरकार बनाए, इसे लेकर एक मजबूत संगठन बनाया जाएगा। डीएपी की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का दुष्प्रचार है। चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई झूठ बोले थे। मगर जनता ने भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाई। कांग्रेस के विधायक विधानसभा में भी बोले। आज बाजार में कहीं भी खाद की कोई कमी नहीं है। कहीं-कहीं सोसायटियों में खाद की कमी थी और वहां भी खाद पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। एक आत्महत्या का मामला भी उन्होंने उठाने की कोशिश की है। इसकी भी जांच हुई है। झूठ बोलना कांग्रेस की सबसे बड़ी खासियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : औरैया में अज्ञात कारणों से 22 बीघा धान की फसल जली

17 Nov 2024

Dausa News: महुआ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला को जान से मारने की धमकी, पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

17 Nov 2024

VIDEO : ताजमहल पर फिर हादसा, सीढ़ियों से फिसली महिला पर्यटक; गंभीर रूप से हुई चौटिल

17 Nov 2024

VIDEO : केशव बोले : श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के शिल्पी थे सिंघल, संतों जैसा रहा है उनका का जीवन

17 Nov 2024

VIDEO : सिरसा में डीएपी को लेकर सर्द मौसम में लाइनों में लगे नजर आए किसान

17 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : धुंध के बीच गुम हुए इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन, देखें वीडियो

17 Nov 2024

VIDEO : एटा में दो बाइकों की भिड़ंत के बाद बवाल, फायरिंग में दो घायल; मची भगदड़

17 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल, चिकित्सक... न सुविधाएं; मरीज कहां जाएं

17 Nov 2024

VIDEO : रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी DCM, चालक की मौत; वाहन में लदा था लाखों रुपये का सामान

17 Nov 2024

VIDEO : एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रमुख से जानें जच्चा-बच्चा की कैसे करें देखभाल

17 Nov 2024

VIDEO : डाकखाने में क्या पैसा सुरक्षित है? एटा के राजा का रामपुर उप डाकघर में हो गया बड़ा कांड

17 Nov 2024

VIDEO : एटा के सकीट में चोरों का आतंक, आधी रात को तोड़ दिए बर्तन और आभूषण की दुकान के ताले, लाखों का माल ले उड़े

17 Nov 2024

VIDEO : फतेहपुर सीकरी में ये हरकत...बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ाई साइकिल, इसके बाद बनाई रील

17 Nov 2024

VIDEO : विकास खंड पालमपुर में ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला कांगड़ा की बैठक का आयोजन

17 Nov 2024

VIDEO : कासगंज में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़...पुलिस की गोली लगने से दो घायल, तीसरा भी दबोचा

17 Nov 2024

VIDEO : राष्ट्रीय खेल... जीटीसीसी की टीम ने टिहरी झील में लिया तैयारियों का जायजा

17 Nov 2024

VIDEO : लखनऊ में आयोजिक किसान मेले में जा रहे किसानों से भरी बस पलटी

17 Nov 2024

VIDEO : पीजीआई में एक्यूट पेन मैनेजमेंट पर इंटरेक्टिव प्रोग्राम

17 Nov 2024

VIDEO : कोहरा छाने से तीन ट्रेनें देरी से पहुंची, बसों की भी रफ्तार थमी

17 Nov 2024

VIDEO : Bahraich: महाराजगंज की घटना पर बोले- निहंग प्रमुख, यहां जो भी हुआ वो निंदनीय है

17 Nov 2024

VIDEO : अपना बच्चा समझकर दूसरे के बच्चा का निजी अस्पताल में इलाज करा रही थी मां, मालूम होने पर...

17 Nov 2024

VIDEO : जिले के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद- हमीरपुर कांग्रेस

VIDEO : अखिलेश का सीएम योगी पर तंज, बोले- हम पर माफियाओं को शरण देने का आरोप लगाने वाले आईना नहीं देखते हैं

17 Nov 2024

VIDEO : UP: यूपी के छह जिलों के 360 हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगी अफीम की खेती, लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया शुरू

17 Nov 2024

VIDEO : देहरादून के बंजारावाला व्यापार मंडल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

17 Nov 2024

VIDEO : बस्ती मैराथन: आंबेडकरनगर के प्रिंसराज, मिर्जापुर की आकांक्षा रहीं अव्वल

17 Nov 2024

Damoh: मैदान में उतरे मंत्री धर्मेंद्र सिंह, चौके-छक्के लगाने के बाद भी भाई की टीम से हारे, टूर्नामेंट शुरू

17 Nov 2024

VIDEO : बल्लभगढ़ में स्थानीय लोगों ने नशे में धुत युवक की जमकर पीटा, सामने आया वीडियो

17 Nov 2024

VIDEO : झांसी डीएम बोले, जलने से नहीं बीमारी की वजह से एक बच्चे की हुई मौत, अब तक कुल 11 शिशुओं की गई जान

17 Nov 2024

VIDEO : नोएडा में डीपीएस इंदिरापुरम का खेल उत्सव जोश का रंगारंग आगाज, छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन

17 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed