{"_id":"6739d7089d649f5352037b5b","slug":"video-farmers-seen-standing-in-queues-for-dap-in-sirsa-in-cold-weather","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा में डीएपी को लेकर सर्द मौसम में लाइनों में लगे नजर आए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरसा में डीएपी को लेकर सर्द मौसम में लाइनों में लगे नजर आए किसान
सिरसा में डीएपी को लेकर किसान धुंध व सर्दी को भूलकर लाइनों में नजर आ रहे हैं। कोई सुबह पांच बजे से लाइनों में है तो कोई एक सप्ताह में तीसरी बार डीएपी के लिए गांव से सिरसा खरीद केंद्र पर पहुंचा। जिले के 40 खरीद केंद्रों पर डीएपी को लेकर किसान भारी संख्या में देखने को मिले। कालांवाली के अंदर मंडी में लंबी लाइन किसानों की देखने को मिली। सभी जगहों पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने टोकन बांटकर खाद का वितरण किया। सभी जगहों पर तीन बैग डीएपी के बांटें गए।
कृषि विभाग के एसडीओ अमित शर्मा ने बताया कि डीएपी को लेकर कोई कमी नहीं है। 34500 बैग शनिवार को डीएपी के आए थे। 17000 बैग हैफेड को दिए गए है जो सोसायटी में वितरण करेगी। बाकि बैग का वितरण खरीद केंद्रों पर किया जा रहा है। सोमवार को स्टॉक हमारे पर है और एक दो दिन में टीएसपी ओर डीएपी ओर आ जाएगी। किसानों को संयम बनाकर रखना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।