{"_id":"683ea8eeb604adc7870ebe91","slug":"video-municipal-workers-protested-in-hisar-raised-slogans-against-the-government-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में नगर पालिका कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में नगर पालिका कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री विपुल गोयल ने उनके साथ विश्वाघात किया है। उनकी मांगों को पूरा करने के लिए भरोसा दिलाया गया था। अब उनकी मांगों को पूरा करने से इनकार कर रह रहे हैं। 29 जून को मंत्री विपुल गोयल के आवास का घेराव करेंगे। काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे।
यूनियन के राज्य उपमहासचिव देवेंद्र लोहान ने कहा कि प्रदेश भर में आज फायर ब्रिगेड के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर पालिका तथा फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं की जा रही। 7 जून से 20 जून तक नगर निगम तथा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी नियमित तौर पर प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो हम सड़कों पर भी उतरेंगे।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के हरियाणा उपप्रधान राजेश बागड़ी ने कहा कि शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल अधिकारियाें के साथ बैठ कर हमारी समस्याओं का निदान कराएं।अगर सरकार कर्मचारियों की अनदेखी करेगी तो हम हड़ताल से भी नहीं चूकेंगे।
सरकार को याद करना चाहिए कि किस तरह से कर्मचारियों ने कोरोना के समय में अपनी जान पर खेल कर लोगों के लिए काम किया था। जब लोगों ने अपनों के शवों को लेकर जलाने से इनकार कर दिया था तब निगम कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार किए थे। लोगों के घरों से कचरा उठाने तथा उनकी मदद के लिए नगर निगम- फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सामने आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।