सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nari Narayani Foundation in Hisar

हिसार: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की राह दिखा रही है नारी नारायणी फाउंडेशन

Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:21 PM IST
Nari Narayani Foundation in Hisar
महिलाओं को आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कार्यरत नारी नारायणी फाउंडेशन आज समाज में महिला सशक्तीकरण का मजबूत मंच बनकर सामने आई है। इसकी स्थापना पूनम नागपाल ने की थी, जिन्होंने साल 2022 में फाउंडेशन का औपचारिक रजिस्ट्रेशन करवाया। हालांकि इससे पहले भी वह कई वर्षों से सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय थीं। शुरुआत केवल सात-आठ महिलाओं के साथ की गई थी, जो आज बढ़कर सिर्फ हिसार में ही 200 से अधिक महिलाओं तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा संस्था की एक शाखा गुरुग्राम में भी सक्रिय है, जिसकी प्रधान रिटायर्ड प्रिंसिपल बानी गोदारा हैं। नारी नारायणी फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है बल्कि समाज में सेवा और संस्कारों की अलख जगाने का भी सराहनीय कार्य है। सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से महिला सशक्तीकरण संस्था समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का आयोजन करती है, ताकि महिलाएं अपने हुनर और प्रतिभा को प्रस्तुत कर सकें। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं घर के कामकाज में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पातीं और अपने शौक भी भूल जाती हैं। ऐसे में नारी नारायणी फाउंडेशन उन्हें नृत्य, कला, कुकिंग, गार्डनिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, अचार बनाना, ड्रेस डिजाइनिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और सिलाई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। सेवा कार्यों से जुड़ाव संस्था महिलाओं को केवल सांस्कृतिक गतिविधियों से ही नहीं बल्कि सेवा कार्यों से भी जोड़ती हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना, बच्चों को निशुल्क पढ़ाना, स्वास्थ्य से जुड़े सेमिनार आयोजित करना और मेडिकल जांच शिविर लगाना इसकी प्रमुख पहल हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व व्यस्त रखने के लिए भी समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विशेष पहल बर्तन बैंक और बुक बैंक नारी नारायणी फाउंडेशन ने समाजहित में कई विशेष पहल भी शुरू की है। इसमें निशुल्क सिलाई केंद्र के साथ-साथ बर्तन बैंक और बुक बैंक प्रमुख हैं। बर्तन बैंक से कोई भी व्यक्ति स्टील के बर्तन निशुल्क ले सकता है, वहीं बुक बैंक से अपनी आवश्यकता अनुसार किताबें मुफ्त ली जा सकती हैं। धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव संस्था हर धार्मिक व सामाजिक उत्सव को उत्साह के साथ मनाती है। महिलाओं और बच्चों को गीता पाठ के लिए प्रेरित करना, गोसेवा और गोरक्षा जैसे कार्यों में भाग लेना भी संस्था के उद्देश्यों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के खिलाफ सपाइयों में आक्रोश, शाहजहांपुर में फूंका पुतला

20 Sep 2025

शाहजहांपुर में गणेश पूजन के साथ ओसीएफ रामलीला का शुभारंभ, मंचन आज से

20 Sep 2025

शाहजहांपुर में मौसम ने ली करवट, सुबह छाया रहा कोहरा

20 Sep 2025

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का मामला, नेपाल भागने की फिराक में थे बरेली में पकड़े गए दोनों बदमाश

20 Sep 2025

झज्जर: लाठी-डंडों से पीटकर की गई युवक की हत्या, आपसी रंजिश का था मामला

विज्ञापन

नेपाल जेल में बंद कैदी विवाद में जेल से भागे, शांति के बाद अब खुद जा रहे वापस

20 Sep 2025

कचहरी में अधिवक्ताओं का हंगामा, सभी गेट पर पुलिस बल तैनात; VIDEO

20 Sep 2025
विज्ञापन

solan: कल के एमएसएमई विषय पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष और लघु उद्योग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने ये कहा

20 Sep 2025

त्योहारों को लेकर डीएम व एसपी ने पीस कमेटी के साथ की बैठक

20 Sep 2025

टीकाकरण को लेकर जिला स्तरीय रिव्यू मीटिंग हुई संपन्न

20 Sep 2025

ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण

20 Sep 2025

भिटौली में रोडवेज बस की आपस में टक्कर 26 घायल

20 Sep 2025

'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने लोगों को किया संबोधित

20 Sep 2025

'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों को किया संबोधित

20 Sep 2025

'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ, डीजीपी राजीव कृष्णा ने लोगों को किया संबोधित

20 Sep 2025

जींद: मकान में लगी आग, जिंदा जला शख्स

20 Sep 2025

आजमगढ़ में पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या, VIDEO

20 Sep 2025

कानपुर में हवन-पूजन के साथ चंद्रिका देवी रामलीला का शुभारंभ

20 Sep 2025

कानपुर: मंच पर प्रभु, पर्दे के पीछे सामान्य जीवन, रामलीला कलाकारों की कहानी

20 Sep 2025

मंडी से पधर तक सफर जोखिमपूर्ण, दो पहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान

20 Sep 2025

MSME for Bharat Conclave: झांसी में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन

20 Sep 2025

भाजपाजनों ने अवलेशपुर में चलाया सेवा पखवाड़ा, VIDEO

20 Sep 2025

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव की उद्यमियों के साथ हुई शुरुआत

20 Sep 2025

Una: अग्रिशमन केंद्र ऊना परिसर में दिखा जहरीला सांप, स्नेक कैचर ने रेस्क्यू किया

20 Sep 2025

Damoh News: SDM के सुरक्षाकर्मी और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की, सड़क को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान विवाद

20 Sep 2025

कुरुक्षेत्र: शराब ठेके पर फायरिंग करने का एक आरोपी बदमाश मुठभेड़ में घायल

20 Sep 2025

नारद मोह, श्रीराम और सीता जन्म का मंचन, लाइनपार के रामलीला मैदान में आयोजन

20 Sep 2025

कानपुर: राकेश सचान के बेटे अनुभव सचान ने जीता पोलो चैंपियनशिप का खिताब

20 Sep 2025

'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ, सीएम योगी ने SOP की पुस्तिकाओं का किया विमोचन

20 Sep 2025

'मिशन शक्ति-5.0' का शुभारंभ, लखनऊ में लोकभवन में हुआ कार्यक्रम

20 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed