{"_id":"67b2daa5f282a009890b94ec","slug":"video-people-of-vidyut-nagar-protested-against-the-cafeteria-in-hisar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में कैफेटेरिया के विरोध में उतरे विद्युत नगर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में कैफेटेरिया के विरोध में उतरे विद्युत नगर के लोग
हिसार के विद्युत नगर में चल रहे लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया के विरोध में कॉलोनी वासियों ने विद्युत सदन के मुख्य भवन के सामने प्रदर्शन किया। कालोनीवासियों का साथ देने के लिए कर्मचारी भी आए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की। कॉलोनी वासियों ने कहा कि अधिकारियों ने मांगों को नहीं माना तो विद्युत निगम कर्मचारी वर्क सस्पेंड करने को मजबूर होंगे।
कॉलोनीवासी मनोज, मनोज चंद्रवंशी, प्रवेश, सोहन सिंह, रविंद्र पान्नू, जग महेंद्र चहल, बलजीत शर्मा आदि ने बताया कि यह लाइब्रेरी कम कैफेटेरिया नियमों के अनुसार नहीं चल रहा है। संचालक ने निर्धारित जगह से ज्यादा पर अतिक्रमण किया हुआ है। यहां अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। यहां बाहर से गाड़ियां आती हैं, जिनमें लोग बैठकर शराब पीते हैं और कैफेटेरिया में खाना खाते हैं। रात के समय यहां तेज आवाज में संगीत बजता है, जिससे आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान रहते हैं। लड़कियां बेहद छोटे छोटे कपड़े पहन कर आती हैं। यहां युवक-युवतियां आकर अश्लील हरकत करते हैं, जिससे कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को पर बुरा असर पड़ रहा है। यह सिर्फ नाम की ही लाइब्रेरी है। यहां पर रोजाना हुडदंग किया जा रहा है।
वेलेंटाइन डे से शुरू हुआ हंगामा
14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन कॉलोनी वासियों व कैफेटेरिया संचालक के बीच काफी हंगामा हुआ था। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने कैफेटेरिया को बंद करने की मांग की। कॉलोनी वासियों ने कहा कि इसे अवैध तरीके से खोला गया है। इसको खोलने की अनुमति की जांच होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।