{"_id":"6a48e9ac7047d6c7ad0853c8","slug":"video-residents-anger-erupts-over-waterlogging-in-hansis-prem-nagar-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के प्रेम नगर में जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के प्रेम नगर में जलभराव पर फूटा लोगों का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। शहर के साथ लगते गांव प्रेम नगर में बरसाती पानी की निकासी न होने और लगातार जलभराव की समस्या से परेशान लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। ग्रामीणों ने रेलवे ओवरब्रिज के पास हांसी-वाया उमरा-हिसार मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ तीखी बहस भी हुई।
जाम में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर मलिक भी फंस गए। उन्होंने प्रेम नगर के सरपंच अरविंद कटारिया से जाम को लेकर बातचीत की, लेकिन दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। बहस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों तीखी बहस करते दिखाई दे रहे हैं।
जाम के चलते रेलवे ओवरब्रिज सहित सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद क्षेत्र में जलभराव हो जाता है और सीवरेज व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले भी इसी समस्या को लेकर इसी स्थान पर जाम लगाया गया था, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
गांव के सरपंच अरविंद कटारिया ने कहा कि जब तक जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। महिलाओं ने बताया कि बरसाती पानी के कारण सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैली हुई है और लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि विभाग जल्द ही समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई करेगा और सीवरेज लाइन की सफाई करवाई जाएगी।
वहीं शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे से जाम लगा हुआ है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है और जल्द ही जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।