{"_id":"67ef9e9058c3a658730fed9b","slug":"video-speeding-bus-crushed-a-young-man-in-hisars-narnaund-he-died-on-the-spot-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार के नारनौंद में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार के नारनौंद में तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
जींद रोड पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा है। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मृतक की पहचान वार्ड नंबर एक निवासी 19 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। वह अविवाहित था। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने बड़े भाई विक्रम उर्फ विक्की से मिलने जींद रोड स्थित ऑटो मार्केट के पास आया था। दोनों भाई होली फील्ड स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान हांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दूसरी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में कट मारते हुए दीपक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दीपक बस के आगे गिर गया।
चालक ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की और बस चढ़ा दी। राहगीरों की मदद से दीपक को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया। चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।