{"_id":"6830491f5643ff5aa605c8c4","slug":"video-the-condition-of-all-the-municipal-parks-will-improve-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: नगर निगम के सभी पार्काें की सुधरेगी हालत, पार्कों में लगेंगी रंग बिरंगी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नगर निगम के सभी पार्काें की सुधरेगी हालत, पार्कों में लगेंगी रंग बिरंगी लाइटें
मेयर प्रवीण पोपली ने नगर निगम सदन की बैठक के दूसरे दिन निगम के सभी पार्काें के विकास का प्रस्ताव पारित किया जिसमें फैसला लिया गया कि सभी पार्काें की चारदीवारी करवाई जाएगी। पार्काें में पगडंडी, हरियाली, पेड़ पौधे, फव्वारे तथा झूले लगाए जाएंगे। रात के समय भी लोग पार्क में टहल सकें इसके लिए रंग बिरंगी लाइटें लगाएंगे। सभी पार्षद अपने-अपने पार्काें की लिस्ट देंगे। इसके बाद सभी पर काम शुरू होगा।
नगर निगम सदन के दूसरे दिन की बैठक में नगर निगम से जुड़े 305 एजेडों पर चर्चा होगी। इससे पहले गुरुवार को सदन की बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग, बीएंडआर, बिजली निगम, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागें के करीब 261 एजेंडों पर मंथन हुआ था। पहले दिन 10 घंटे तक सदन की बैठक चली थी। पहले दिन बैठक में सांसद जयप्रकाश व विधायक चंद्रप्रकाश भी पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।