{"_id":"682db80297c13f0f3900277e","slug":"video-there-is-no-shed-arrangement-on-the-entire-platform-at-hisar-railway-station-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में रेलवे स्टेशन पर पूरे प्लेटफार्म तक नहीं शेड की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में रेलवे स्टेशन पर पूरे प्लेटफार्म तक नहीं शेड की व्यवस्था
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत यात्रियों की सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए है। मगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2, 3, 4 और 5 पर पूरे प्लेटफार्म तक शेड नहीं लगे हुए हैं। ऐसे में यात्री इस भीष्ण गर्मी में धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं। हालांकि इन प्लेटफार्म पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर शेड तो लगे हुए है। मगर पूरे प्लेटफार्म को शेड से कवर नहीं किया गया है। ट्रेन के कुछ ही डिब्बे शेड के नीचे आकर लगते हैं।
जबकि लंबी दूरी की ट्रेनों में तो ज्यादा डिब्बे धूप में ही खड़े रहते हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यात्री दिनेश, सुनील, सुरजाराम, हवा सिंह ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर शेड लगाए जाएं, ताकि लोगों को ट्रेन का इंतजार करने में परेशानी न हो। बता दें, कि रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आना-जाना रहता है। रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करने पहुंचते हैं। मगर प्लेटफार्म पर शेड की व्यवस्था तक नहीं है।
आखिर कब शुरू होगी पार्किंग
अभी तक जाट कॉलेज की ओर रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में पार्किंग में ठेकेदार का कोई भी कर्मचारी नहीं होने पर वाहन चोरी होने का डर बना हुआ है। कई बार इस समस्या को यात्री स्टेशन अधीक्षक निहाल सिंह को भी अवगत कराया गया है। हालांकि रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास पार्किंग बनी हुई है। मगर जाट कॉलेज की ओर पिछले कई माह से पार्किंग बंद है। यात्री अपने रिस्क पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।