{"_id":"68286266addfc4371f05e3ad","slug":"video-tiranga-yatra-was-taken-out-in-hau-in-honor-of-the-army-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेना के सम्मान में एचएयू में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के सम्मान में एचएयू में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। सेना के प्रति सम्मान में निकाली गई इस यात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने हरी झंडी दिखाकर किया। कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने कहा कि हमारी सेना ने अभूतपूर्व कार्य किया है। सेना की इस शौर्य गाथा पर समूचे देशवासियों को गर्व है। हमारी सेना ने विश्व में अपने पराक्रम का लोहा मनवाया।
भारतीय सेना के कारण देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्यगाथा को विश्व में माना जाता है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर हमारी सेवा करते हैं। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुटता की भावना होना बहुत जरूरी है। तभी दूसरे देश की आतंक विरोधी गतिविधियों को तहस-नहस करके उनके मनोबल को तोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हर मोर्चे पर सक्षम है। जल, थल और वायुसेना के संयुक्त पराक्रम ने यह सिद्ध कर दिया ह।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।