{"_id":"6827714252ef76c31e01f89f","slug":"video-sharavasata-ma-bhashhanae-aganakada-ma-19-ghara-jalkara-rakha-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में भीषण अग्निकांड में 19 घर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार को भीषण अग्निकांड में 19 घर जलकर राख हो गए। घटना इकौना थाना क्षेत्र के इमलिया गांव की है। गांव निवासी गंगाराम के घर में शुक्रवार को आग लग गई। आग से घर का सामान जल गया। उसकी पड़िया भी झुलस गई। हवा तेज होने से आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। इससे एक के बाद एक घर आग की जद में आते चले गए। अग्निकांड में समयदीन, बच्चा राम, झांगुर, रामधीरज, अनिल, ननकऊ, राघमराम, देवता प्रसाद, छोटू, जगदीश, दु:खहरन, रामसमुझ, पिंटू, प्रकाश, राजमन, लालजी, जयजयराम व प्रदीप कुमार के घर जलकर राख हो गया।
आग से अनाज, कपड़े, बिस्तर व नकदी सहित सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं हल्का लेखपाल ने क्षति का आकलन किया। इसी तरह से सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जरवलिया में शुक्रवार दोपहर राधेश्याम के घर में आग लग गई। आग पर जब तक लोग काबू पाते तब तक विश्राम, अरुण कुमार व अक्षय कुमार के घर भी आग की जद में आ गए। अग्निकांड में सभी के घर जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कुछ देर बाद बरसात शुरू हो गई। इससे ग्रामीणों ने आग पर आसानी से काबू पा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।