मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बेखौफ चोरों ने घर-दुकान के बाद अब भगवान को भी अपना निशाना बनाया है। दरअसल इंद्रानगर इलाके में बनी कृषि उपज मंडी परिसर में चोरों ने 36 सुरक्षाकर्मियों और 28 सीसीटीवी कैमरे को चकमा देते हुए मंदिर से तांबे की मां दुर्गा की प्रतिमा चुरा ली और फरार हो गए हैं।
ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश में मंत्री के बाद अब डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान पर विवाद; कांग्रेस ने सेना का अपमान बताया
पुलिस ने बताया कि सुबह के वक्त पूजा करने पहुंचे पुजारी ने जब प्रतिमा गायब देखी तो मंडी के अधिकारियों से लेकर व्यापारियों को इसकी सूचना दी। ताज्जुब की बात तो ये है मंदिर का न तो ताला टूटा है न ही दीवार, फिर चोरों ने बेशकीमती मूर्ति को चोरी कर डाला। वहीं घटना के बाद से आक्रोशित मंडी व्यापारियों, तुल्लैया व हम्मालों ने हंगामा मचाते हुए मंडी सचिव को पत्र लिखा है। इसमें आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने सहित मातारानी की प्रतिमा को मंदिर में पुनः स्थापित करने की मांग रखी है।
ये भी पढ़ें-
राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों को उठा ले गई पुलिस, मंत्री शाह को बर्खास्त करने की मांग
जानकारी के मुताबिक मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए 36 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, हालांकि रात के वक्त 5 से 6 लोगो की ड्यूटी में मौजूद रहते हैं। मंडी प्रांगण के अलग-अलग स्थानों पर 28 CCVT कैमरे लगे हैं, इस सबको चोरों ने कैसे चकमा दिया ये बड़ी है। वहीं लोगों की सूचना के बाद पहुंची कुठला पुलिस ने चोरी की FIR दर्ज करते हुए उसकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मंडी सहित आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोर जल्द गिरफ्तार हो सकें। आक्रोशित व्यापारियों से लेकर कामगारों ने भी सोमवार तक आरोपी को गिरफ्तार करने का वक्त दिया है उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।