{"_id":"682722ade9b7a038ba0640a0","slug":"the-couple-was-pushed-off-the-roof-damoh-news-c-1-1-noi1223-2955129-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: छत पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को पड़ोसी ने नीचे फेंका, हालत गंभीर; दिव्यांग बेटा पहुंचा पुलिस के पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: छत पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को पड़ोसी ने नीचे फेंका, हालत गंभीर; दिव्यांग बेटा पहुंचा पुलिस के पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 10:53 PM IST
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आजनी बेलखेड़ी गांव में मामूली विवाद में एक युवक ने गुरुवार रात अपने पड़ोसी बुजुर्ग दंपती के साथ मारपीट कर दोनों को छत से फेंक दिया। घटना देर रात की है। घायलों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उनका बेटा बाहर निकला और लोगों से मदद मांगी। दोनों को डायल 100 से इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। बुजुर्ग का बेटा पैरों से दिव्यांग है।
घायल बुजुर्ग दंपती हरिराम अहिरवार (60) और गुलाबरानी अहिरवार (57) को सिर और कमर में गंभीर चोट आई हैं। घायलों के दिव्यांग पुत्र रामप्रसाद का आरोप है कि उसके बुजुर्ग माता-पिता रात में छत पर सो रहे थे और वह नीचे कमरे में था। तभी पड़ोसी श्रीकांत ने छत पर आकर दोनों के साथ मारपीट की और ऊपर से धक्का दे दिया। इससे दोनो गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। पिता की कमर टूट गई है और मां के सिर में गंभीर चोट है। उसने 108 को फोन लगाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा उसके बाद डायल 100 पुलिस को सूचित किया। बेटे ने कहा वह दिव्यांग है और पड़ोसियों से नहीं लड़ सकता उसकी मदद की जाए।
शिकायत के बाद बटियागढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जिस युवक पर बुजुर्गों को छत से पटकने के आरोप लगे हैं वह गायब हो गया है। बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया रात में दो बुजुर्ग दंपती को घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। बेटे ने पड़ोसी पर धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है मामला जांच में लिया है। पीड़ित की मदद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।