{"_id":"6828078b2ad47f180900be6e","slug":"video-gatka-teacher-murdered-due-to-personal-enmity-six-accused-arrested-all-relatives-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"निजी रंजिश में हुई गतका टीचर की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, सभी रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी रंजिश में हुई गतका टीचर की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, सभी रिश्तेदार
पंजाबी फिल्मों के सहायक एक्टर व गतका टीचर की हत्या निजी रंजिश के चलते की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके छह साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इस ब्लाइंड मर्डर को 36 घंटे में सुलझाया गया। थाना फत्तूढींगा पुलिस ने आरोपियों द्वारा हत्या में इस्तेमाल किए गए दो बेसबाल बैट और दो गाड़ियां बरामद कर ली हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि नौ मई से लापता गतका टीचर सोध सिंह निवासी सरहालीकलां का शव 14 मई को फत्तूढींगा पेट्रोल पंप के साथ गली-सड़ी हालत में मिला था। जिसके बाद एसपी-डी पीएस विर्क, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी गुरमीत सिंह, डीएसपी-डी परमिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह, थाना फत्तूढीगा एसएचओ इंस्पेक्टर सोमनदीप कौर और इंस्पेक्टर अरजन सिंह की टीमें बनाकर जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें मुख्य आरोपी जगमोहन सिंह निवासी भुलत्थ तक पहुंची और 15 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका सोध सिंह कोई निजी मसला चल रहा था। इसी निजी रंजिश के चलते उसने सोध सिंह की हत्या करने के लिए अपने जीजा गुरनेक सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर से बातचीत की। फिर गुरनेक सिंह नौ मई की सुबह भुलत्थ आ गया। उसने अपने जीजा को बताया कि सोध सिंह को अपने घर तरनतारन जाना है। जिसको आज ही मारना है। फिर दोनों ने सोध सिंह को अगवा करके कत्ल की योजना बनाई। इसके लिए गुरनेक सिंह ने अपने बेटे पोहलजीत सिंह, रणदीप सिंह पुत्र पलविंदर सिंह उर्फ पिंदा, जश्नप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर, राम बहादर निवासी बंगा जिला शहीद भगत सिंह नगर और मुखत्यार सिंह उर्फ मिलन निवासी जिला होशियारपुर को भुलत्थ बुला लिया। तय की गई योजना के अनुसार गुरनेक सिंह ने सोध सिंह का पीछा करके मुंडी मोड़ के नजदीक से उसका अपहरण करके गाड़ी में डाल लिया।
गाड़ी में उससे मारपीट की गई और गढ़शंकर के नजदीक सुनसान जगह पर ले जाकर बाल से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। 10 मई की सुबह चार से पांच बजे के बीच गुरनेक सिंह और उसका बेटा पोहलजीत सिंह अपनी टवेरा कार में सोध सिंह का लाश को डालकर फत्तूढींगा पेट्रोल पंप के पास फेंक कर चले गए। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।