सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tiranga Yatra started success of Operation Sindoor, Chief Minister horseback after paying tribute martyrs

Ujjain News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर घोड़े पर सवार हुए सीएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 09:59 PM IST
Tiranga Yatra started success of Operation Sindoor, Chief Minister horseback after paying tribute martyrs

भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध की गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहीद पार्क से प्रारंभ हुई भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद पार्क स्थित जय स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घोड़े पर सवार होकर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान में दाखिल होकर दुश्मनों से बदला लिया।

भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूर्ण देश को गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने साहस और शौर्य के प्रमाण दिए हैं। हमने एकजुट होकर विश्व को यह संदेश दिया कि दुश्मन कितना ही चालाक क्यों न हो, हम अपनी एकता को अक्षुण्य रखेंगे। राष्ट्रीय एकता सर्वोपरि है इसे यदि शत्रु ने हानि पहुंचाने की कोशिश की तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उज्जैन भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी है, यह सम्राट विकमादित्य के पराक्रम की नगरी है। लगभग 2000 हजार साल पहले सम्राट विकमादित्य ने विदेशी आक्रमणकारीयों को पराजित कर देश से खदेड़ दिया था, आज फिर से हमारी सेना ने वही शौर्य और पराक्रम दिखाया है।

घोड़े पर सवार होकर निकले मुख्यमंत्री डॉ यादव

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की रणनीति से राष्ट्रपति ट्रंप ने सुधारी अपनी बात, तिरंगा यात्रा में बोले सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र की वेदी पर अपने चिराग न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवार जनों को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश कि आन-बान और शान है। इसकी मर्यादा का सदैव ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पूरी दुनिया में संदेश जा रहा है कि हम सभी भारतीय एकजुट होकर समय आने पर देश कि रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर सकते हैं। भव्य तिरंगा यात्रा शहीद पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट चौराहा, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा से होती हुई फव्वारा चौक पर समाप्त हुई। यात्रा में शहिदों के परिजन बग्गियों पर सवार होकर शामिल हुए। यात्रा में पुलिस बैण्ड, बोहरा समाज के बैण्ड और अन्य बैण्ड शामिल हुए। यात्रा के दौरान देश भक्ति के गीतों कि भावविभोर प्रस्तुतियां दी गईं। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर बनाएं गये स्वागत मंच के द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। 

घोड़े पर सवार होकर निकले मुख्यमंत्री डॉ यादव

यह था यात्रा का संदेश
यात्रा का संदेश देशभक्ति, एकता और जवानों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। यह यात्रा लोगों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करने और उन्हें देश की रक्षा के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित की जा रही है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में तिरंगा यात्रा: CM बोले-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों को भारत ने अपनी भाषा में जवाब दिया

यात्रा में यह रहा खास

  • यात्रा में पुलिस बैण्ड, बोहरा समाज के बैण्ड शामिल हुए। स्काउट गाईड, स्वंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन, सैनिको के परिवारजन और सभी धर्मों के लोग शामिल रहे।
  • तिरंगा यात्रा भव्य और सुव्यवस्थित तरिके से निकाली गई इस दौरान सब यात्रा में लोग पैदल चले, किसी भी प्रकार के वाहन का उपयोग नहीं हुआ तिरंगा यात्रा का एक क्रम बनाया गया था ताकि यात्रा सुव्यवस्थित तरिके से संचालित हो। 
  • तिरंगा यात्रा में  एक बड़ा ध्वज के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी तिरंगा रैली में शामिल हुए।
  • फव्वारा चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP Crime: सालों पुरानी धातु की मां जगदंबे की मूर्ति हुई चोरी,36 गार्ड और 28 CCTV कैमरे ना रोक सके चोर को

16 May 2025

गाजियाबाद के वसुंधरा में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान खुले में रखी मिट्टी

16 May 2025

गाजियाबाद: बिजली की समस्या को लेकर किसानों ने किया अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव, लगाया ताजा

16 May 2025

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का बुरा हाल, प्लेटफॉर्म पर लगी भारी भीड़, बैठने के लिए बेंच नहीं

16 May 2025

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान देने के बाद सफाई में क्या बोले रामगोपाल यादव?

16 May 2025
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों और निगम कर्मियों ने अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित केपी इंटर कॉलेज के सामने लगाया जाम, दो महीने से नहीं मिला वेतन

16 May 2025

MIT कॉलेज में तुर्किए के प्रतिनिधि को बुलाने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, हंगामा

16 May 2025
विज्ञापन

हिसार में मंत्री कृष्ण बेदी बोले- भारत ने अपनी ताकत दिखाते हुए पाकिस्तान को घुटनों के बल लाने का काम किया

16 May 2025

मेरठ के सीसीएसयू में एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में शामिल हुईं महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान

16 May 2025

नारनौल में माइनिंग अधिकारी सस्पेंड, तहसीलदार पर रिश्वतखोरी का आरोप

Shimla: ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से की भेंट

16 May 2025

Banswara News: डूंगरीपाड़ा गांव में मां ने डेढ़ साल के मासूम बेटे संग फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

16 May 2025

Una: नीलकंठ महादेव मंदिर बड़ूही में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

16 May 2025

Alwar News: कैंटर की टक्कर से हुई श्रमिक की मौत, खैरथल में दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की जान गई

16 May 2025

गाजीपुर में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या

16 May 2025

कोटद्वार झंडा चौक पर गूंजा भारत माता की जय... कर्नल सोफिया का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

16 May 2025

आजमगढ़ में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया FIR

16 May 2025

उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कांग्रेस ने किया सीएमओ का घेराव

16 May 2025

नोएडा में इलाहाबास के ग्रामीणों को पुश्ता रोड की आस

16 May 2025

प्रसव के दौरान बच्चें का रोना जरूरी, स्वास्थ्य के लिए सफाई का रखें विशेष ध्यान-डॉ. अभिनव

16 May 2025

जींद में एचएसवीपी एसडीओ को पकड़ जमीन पर बैठाया

16 May 2025

सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोलें-विरोध करने में मशगूल

16 May 2025

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी

16 May 2025

Kullu: पहाड़ों में बर्फबारी, निचले इलाकों में गिरे ओले

16 May 2025

एमटीपी एक्ट के तहत गर्भपात करा सकती हैं महिलाएं, कार्यशाला में सीएमओ ने दी जानकारी

16 May 2025

देहारदून चंद्रबनी चौक पर यातायात व्यवस्था लचर, हर वक्त हादसे का खतरा

16 May 2025

यमुनोत्री धाम और घाटी में फिर बदला मौसम, आंधी-बारिश

16 May 2025

Lucknow: महानगर थाने पहुंचीं छात्राएं, पुलिस की कार्यशैली समझी और हवालात देखा

16 May 2025

Rampur: गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

16 May 2025

सोनीपत में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

16 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed