{"_id":"68270efb809400eefa014c62","slug":"video-congress-gheraoed-cmo-over-the-poor-condition-of-health-services-in-uttarkashi-district-hospital-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कांग्रेस ने किया सीएमओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, कांग्रेस ने किया सीएमओ का घेराव
उत्तरकाशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने सीएमओ का घेराव किया। कांग्रेस ने सीएमओ से शीघ्र स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मनीष राणा के नेतृत्व में जुलूस और नारेबाजी के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से दो दिन पूर्व हुई गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा किया। साथ ही जिला में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सीएमओ डा.बीएस रावत का घेराव किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं तथा डॉक्टरों की लापरवाही से जिला अस्पताल में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। दो दिन पूर्व जिला अस्पताल की लापरवाही से गर्भवति महिला की भी मौत भी हुई थी। कहा जिला अस्पताल जनपद के मरीजों के लिए सिर्फ रैफर सेंटर बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।