{"_id":"6827097a16af79f61209cc31","slug":"video-annual-function-celebrated-with-great-pomp-in-govind-ballabh-pant-memorial-government-college-rampur-bushahr-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur: गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यतिथि बतौर विधायक रामपुर विधानसभा एवं अध्यक्ष 7वां राज वित्त आयोग हिमाचल प्रदेश सरकार नंदलाल ने शिरकत की। मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में आए अन्य महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक अभिभावक संघ के सदस्य अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रेस से आए हमारे संवाददाता को महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत तरीके से की गई, जिसमें सबसे पहले महाविद्यालय के शैक्षणिक क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतीया ने स्वागत संबोधन में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामपुर विधानसभा क्षेत्र व उनकी पत्नी सत्या देवी और कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रतिभा ठाकुर, ऋषिता, निधि ठाकुर पारुल वर्मा, नमिता, अंशिका, लवली कश्यप, दीक्षा डोगरा, सुमिता, अंकिता छोटा, साक्षी, निकिता,अक्षांश गौतम, लक्ष्य कायत, दीपा देवी, तनुजा, अरुण कुमार,विनीत शर्मा, रिया, टीया ठाकुर, अभिलाष, डिंपल, अलीशा ठाकुर, श्रुतिल दिव्यांश, हितेश गुप्ता, मोनिका कुमार, कुमारी अमीषा नेगी, आयुषी, शिल्पा और भावना ठाकुर, शाइन ठाकुर, स्वांस मेहता, कुणाल ठाकुर,निखिल मेहता, बिकी, अखिल चौहान, संजली, दीपक कुमारी, ज्योति, अलका, अंजलि, हिना शर्मा, रितिका शर्मा, अंजली, सूरज ठाकुर,आयशा कुमारी, अलीशा आर्यन, शांति, राहुल, अभय दमालू, अमन भारद्वाज आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खेलकूद गतिविधियों में अमन, सोनल, श्वेता, आशका, श्रुति को सम्मानित किया गया। एनसीसी कैडेट खुशी, एनएसएस में अनिकेत को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें गजल व नाटी की प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी जी ने सभी अतिथियों का विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम में पधारने एवं सफल बनाने के लिए के लिए धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।