Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Education Minister Mahipal Dhanda takes a dig at Congress in Sonipat, says- they are busy in protesting
{"_id":"68270d1df0a8546a28062f97","slug":"video-education-minister-mahipal-dhanda-takes-a-dig-at-congress-in-sonipat-says-they-are-busy-in-protesting-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोलें-विरोध करने में मशगूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का कांग्रेस पर कटाक्ष, बोलें-विरोध करने में मशगूल
एक राष्ट्र एक चुनाव सम्मेलन में खरखौदा पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मीडिया में उल जलूल बयान देने की आदत है। कांग्रेस विरोध करने में इतनी मशगूल हो चुकी है कि यह भी नहीं देखती कहां क्या बोलना है।
दिल्ली रोड स्थित कन्या गुरुकुल में एक राष्ट्र एक चुनाव सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा व विधायक पवन खरखौदा ने शिरकत की। शिक्षकों के स्थानांतरण पर शिक्षा मंत्री महिपाल ने कहा कि विभाग में डेढ़ लाख शिक्षकों का बेड़ा है, बहुत ही जटिलताएं होती हैं, इन बाधाओं को दूर करते हुए प्रक्रिया को अंजाम देंगे।
महिपाल ढांडा ने पंजाब के पानी रोकने के सवाल पर कहा कि अब पंजाब को अपना भाईचारा दिखाना चाहिए। आंदोलन के दौरान खुद को बड़ा भाई व हरियाणा छोटा भाई बताया जा रहा था। पंजाब ने पहले से ही एसवाईएल का पानी रोका हुआ है, अब हमारे हिस्से तक के पानी को रोकने के कदम उठा रहे।
ऐसे में पंजाब को खुद उदारता दिखानी चाहिए। ऐसी स्थिति बनाए कि पंजाब के साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के खेत भी सूखे न रहे। महिपाल ढांडा ने कहा कि अगर भारत को विश्वगुरु बनाना है तो एक समय में सभी चुनाव होना जरूरी है।
कई चुनाव होने से देश के पैसे की बर्बादी हो रही है। प्रधानमंत्री स्वयं इस प्रयास में जुटे हैं, इससे देश में अच्छा वातावरण मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पूरी दुनिया का मार्गदर्शन कर सकता है। भाजपा राज में आज भारत के नवनिर्माण की नई सोच आपके सामने है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।