Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Two youths travelling in a car died in a collision with a truck in Hazampur of Hisar
{"_id":"67f7507b8da5a17be106485c","slug":"video-two-youths-travelling-in-a-car-died-in-a-collision-with-a-truck-in-hazampur-of-hisar-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार के हाजमपुर में ट्रक से हुई टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार के हाजमपुर में ट्रक से हुई टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत
हांसी से तोशाम रोड पर स्थित गांव हाजमपुर में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक आपस में दोस्त थे। दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ।
मृतकों की पहचान ढाणा खुर्द निवासी 25 वर्षीय मंजीत यादव व सिवानी के सिंघाना निवासी 24 वर्षीय नवीन कुमार के रूप में हुई। दोनों कार में सवार होकर तोशाम से हांसी आ रहे थे। तभी हाजमपुर के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं एक पुलिसकर्मी राज सिंह अपनी निजी कार से दोनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवकों से मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। वहीं सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार ढाणा खुर्द निवासी मंजीत यादव दो बहनों का इकलौता भाई था।
हादसे में उनकी मौत होने पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मनजीत शादीशुदा नहीं था। परिजन उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि मंजीत यादव सिंघाना निवासी नवीन के साथ गाड़ी में सवार होकर कहां से आ रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।