{"_id":"682a0a9985a224b1550f38a1","slug":"video-abhaya-chautala-attacked-former-cm-hooda-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: \"पार्टी का दिवाला पिटने और हाशिये पर आने के बाद जेजेपी को आई चौटाला साहब की याद\"","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: "पार्टी का दिवाला पिटने और हाशिये पर आने के बाद जेजेपी को आई चौटाला साहब की याद"
इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में हुड्डा ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर पर्दे के पीछे खेल खेला। उसी खेल से भाजपा को जिताने और कांग्रेस को हराने का काम किया गया, जिसकी वजह से अब हरियाणा में कांग्रेस हाशिये पर आ गई है।
अभय चौटाला रविवार को गांव सिलानी में पार्टी की एक जनसभा को संबाेधित कर रहे थे। जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने जेजेपी के ओमप्रकाश चौटाला का फोटाे लगाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जब यह लोग जनता के बीच जाएंगे तो इनसे लोग ही इस बारे में सवाल पूछेंगे। सभी को पता है कि 2018 से 2025 के बीच इन लोगों ने चौटाला साहब की कोई सुध नहीं ली। अब प्रदेश में इनकी पार्टी का दिवाला पिट चुका है और पार्टी हाशिये पर आ गई है, तब इन लोगों को चौटाला साहब की याद आई है। चौटाला ने कहा कि इतिहास गवाह है कि राजनीतिक जीवन में जिस किसी ने भी अपने बुजुर्गों का अपमान किया है, उन्हें समय-समय पर जनता ने सबक सिखाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।