Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Thieves are in high spirits, they robbed the MLA's brother's house in Shujalpur
{"_id":"6829b1adcde8186f2800d189","slug":"thieves-are-in-high-spirits-they-robbed-the-mlas-brothers-house-in-shujalpur-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2962458-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: शुजालपुर में विधायक के भाई के घर में की चोरी, पांच लाख से ज्यादा के माल पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: शुजालपुर में विधायक के भाई के घर में की चोरी, पांच लाख से ज्यादा के माल पर हाथ साफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 04:07 PM IST
शाजापुर जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थिति यह है कि आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही है। चोरी का ताजा मामला कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के चचेरे भाई के घर में सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शुजालपुर मंडी के फ्रीगंज इलाके में दो सूने मकानों में बीती रात लाखों रुपए के सामान और नगदी पर अज्ञात बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया। रविवार को ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी गई। जिस मकान में चोरी हुई उनमें से एक कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के चचेरे भाई का है।
वारदात बीती रात करीब एक बजे के बाद हुई। फ्रीगंज आष्टा रोड शुजालपुर में सन्त रविदास समाज की धर्मशाला के पीछे जाट कॉलोनी में कई साल पहले बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले तीन दोस्तों ने एक साथ एक जैसे रो-हाउस यहां बनाए। तीनों ने यहां साथ रहना शुरू किया।
दिलीप पाटीदार निजी फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर होकर शुजालपुर में पदस्थ हैं। वे शनिवार शाम इंदौर अपने ससुराल गए हुए थे। पास में ही बने मकान में रहने वाले दूसरे दोस्त ग्राम भैसायागढ़ा निवासी निर्मल चंद्रवंशी भी रोहा फाइनेस शुजालपुर शाखा में ब्रांच मैनेजर हैं। वो अपने घर पर अकेले थे, इसलिए वो भी पड़ोस में बने तीसरे दोस्त अर्जुन के मकान में सोने चले गए।
रात एक बजे तक टीवी देखने के बाद दोनों सो गए। पास के दोनों मकान में कोई नहीं था, बाहर से ताला लगा था। अज्ञात बदमाश लोहे की टॉमी से गेट तोड़ मकानों में दाखिल हुए। पूरे घर का सामान सुबह बिखरा मिला। दो लैपटॉप और चाबी लगी बाइक बदमाश नहीं ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। करीब पांच लाख के जेवर और नगदी चोरी होने का अनुमान है। शहर में बीते डेढ़ साल में 150 से ज्यादा चोरी की वारदात हुई, जिनका कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। एक सप्ताह पहले ही फ्रीगंज में दो मेडिकल स्टोर और एक किराना दुकान में भी चोरी हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।