{"_id":"6828be62984d991d270986b4","slug":"video-bhagwat-katha-is-the-most-excellent-episode-of-creation-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सृष्टि का सबसे उत्कृष्ट प्रसंग भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में मोढ़ क्षेत्र के बनकट सरायछत्रशाह गांव में शनिवार को भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष शामिल हुए। आचार्य शुभम महाराज की देखरेख में सुबह सात बजे कलश यात्रा शुरू हुई जो सुरेंद्र कुमार दुबे दरोगा के घर से प्रारंभ होकर बनकट बाबा बडेश्वर नाथ धाम (शिव मंदिर) तक गई। जहां विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं देवी गीत और पचरा गाते हुए आगे-आगे बढ़ रही थीं। कथावाचक ने पहले दिन भागवत कथा के महात्म्य को समझाया। बताया कि भागवत कथा सृष्टि का सबसे उत्कृष्ट प्रसंग हैं। यह प्रसंग न सिर्फ भगवान के महात्म्य को बताता है, बल्कि जीवन की कठिनाईयों से कैसे निकले। इसके बारे में भी बताता है। मौके पर प्रदीप कुमार दूबे, मनीष दूबे, संदीप, लवकुश पांडेय आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।