{"_id":"6828698793cf009ccf0bfbad","slug":"video-huge-fire-at-a-one-fiber-factory-in-sonipat-huge-loss-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में ए-वन फाइबर फैक्टरी में भीषण आग, भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में ए-वन फाइबर फैक्टरी में भीषण आग, भारी नुकसान
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र (फेस-1) स्थित प्लॉट नंबर 410 ए-वन फाइबर फैक्टरी में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पूरी फैक्टरी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही थाना बड़ी के प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने में पानीपत, गन्नौर, कुंडली, सोनीपत और राई से करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। एमएसएमई वेलफेयर एसोसिएशन बड़ी के प्रधान नवीन कौशिक भी आग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने न केवल कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि फैक्टरी के चारों तरफ आवागमन को रोककर स्थिति को नियंत्रण में रखा।
फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें जांच में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। आग से फैक्टरी को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।