{"_id":"682819ecfa29f9838f033725","slug":"video-cash-and-jewellery-stolen-from-two-cupboards-of-a-house-in-jhajjar-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में एक मकान की दो अलमारियों से नगदी व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में एक मकान की दो अलमारियों से नगदी व आभूषण चोरी
झज्जर के वार्ड नंबर 17 में किला कॉलोनी स्थित एक मकान में दो अलमारियों से किसी अज्ञात व्यक्ति की तरफ से नगदी व आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के वार्ड नंबर 17 किला कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह पीवीसी का काम करता है। उसकी पत्नी सुमित्रा एक निजी स्कूल में अध्यापक है। वह दोनों सुबह अपने कार्य पर चले गए थे। जब दोपहर को दोनों वापिस आए तो दो अलमारियों का ताला टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा हुआ था।
जब उन्होंने अपने सामान को चेक किया तो दोनों अलमारी में रखें हुए कुल एक लाख 75 हजार रुपए, एक सोने की चैन, चांदी का हार, तीन जोड़ी पाजेब, चांदी की चुटकी, चांदी की अंगूठी व चांदी के सिक्के नहीं मिले।
अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।