Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Members of Hisar Dairy Organization held a meeting and will meet the Mayor on Monday for shifting
{"_id":"68296671bc31d628250d2f55","slug":"video-members-of-hisar-dairy-organization-held-a-meeting-and-will-meet-the-mayor-on-monday-for-shifting-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार डेयरी संगठन के सदस्यों ने की बैठक ,शिफ्टिंग के लिए सोमवार को मेयर से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार डेयरी संगठन के सदस्यों ने की बैठक ,शिफ्टिंग के लिए सोमवार को मेयर से मिलेंगे
हिसार डेयरी संगठन की कार्यकारिणी की बैठक पटेल भवन में आयोजित की गई। जिसमें डेयरी संचालकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि संगठन पिछले 25 वर्षों से डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी डेयरी संचालकों को "नो प्रॉफिट-नो लॉस" आधार पर, बिना बोली, आसान किस्तों में प्लॉट दिए जाएं ताकि वे व्यवस्थित रूप से डेयरी चला सकें। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि शहर में दो स्थानों पर डेयरी प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएं। जिससे न केवल डेयरी व्यवसाय को स्थायित्व मिलेगा, बल्कि शहर की स्वच्छता व यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
इन सभी मांगों को लेकर सोमवार को नगर निगम मेयर से संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। जिसके लिए पूर्व में समय ले लिया गया है। प्रतिनिधिमंडल मेयर के समक्ष डेयरी संचालकों की मांगों को विस्तृत रूप से रखेगा और जल्द सही समाधान के लिए बात करेेंगे।
इस अवसर पर प्रधान रामकुमार उर्फ अली शेर डॉक्टर सुमित सचिव और नंदलाल पाहवा, सुभाष कसाना, सुभाष, भोलाराम, सतबीर, दिलबाग, महावीर, रमेश भाटिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।