{"_id":"6828bbb4efca4301040ea071","slug":"video-sp-mp-aditya-yadav-said-people-used-to-use-electricity-by-putting-illegal-connections-in-our-government-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद आदित्य यादव बोले- हमारी सरकार में कटिया डालकर बिजली चलाते थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद आदित्य यादव बोले- हमारी सरकार में कटिया डालकर बिजली चलाते थे लोग
समाजवादी पार्टी (सपा) के बदायूं से सांसद आदित्य यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल और वर्तमान भाजपा सरकार की तुलना करते हुए विवादित बयान दिया है। वायरल वीडियो में आदित्य यादव एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि सपा सरकार के समय आम जनता 'कटिया' डालकर बिजली चलाती थी, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने से डरते थे। उन्होंने आगे कहा, 'सपा सरकार में अगर कोई आम नागरिक किसी काम से थाने पहुंचता था तो थानेदार कुर्सी छोड़कर खड़ा होकर उसका सम्मान करता था। सपा कार्यकर्ताओं को थानों में सम्मान और कुर्सी मिलती थी।' इसके विपरीत, उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कानून आम जनता के लिए संकट बन गया है। लोग थानों में जाने से डरते हैं, और फरियादियों पर उल्टा मुकदमा और जुर्माना लगा दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।