{"_id":"68286688ad5e3ddb790e5b98","slug":"video-amatha-ma-bhajapaiya-na-nakal-bharata-taraga-sharaya-yatara-thashabhakata-nara-sa-gaja-utha-kashhatara-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में भाजपाइयों ने निकाली भारत तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में भाजपाइयों ने निकाली भारत तिरंगा शौर्य यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंज उठा क्षेत्र
अमेठी में जिला मुख्यालय गौरीगंज में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को भारत तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यह यात्रा फल मंडी तिराहा से शुरू होकर लोकतंत्र सेनानी स्मारक स्थल तक निकली। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया। इसमें राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी विशेष सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। यह यात्रा देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की चेतना जगाने का माध्यम भी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि पार्टी का यह संकल्प है कि हर नागरिक देश के गौरव, परंपरा और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जाने और उसका सम्मान करे। तिरंगा यात्रा उसी भावना को जीवंत करती है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गीत गाए। इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।