{"_id":"688a0f7a8af563445f06107b","slug":"video-agriculture-minister-slam-congress-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर साधा निशाना
झज्जर में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक से पूर्व हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा सरकार पर शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने के दीपेंद्र के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि जिसकी जितनी समझ, वह वैसे ही आरोप लगाएगा। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा वही सांसद हैं, जिन्होंने संसद में आलू को दो-दो फीट का बताया था। इससे उनके ज्ञान का स्तर स्पष्ट होता है। कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा राइस मिलों के हरियाणा से पलायन को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी अपनी बात स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि बिजनेस क्लास के लोगों को जहां फायदा दिखता है, वे वहीं ध्यान देते हैं। उनका अपना एजेंडा होता है और वे अपने अनुसार ही फैसले लेते हैं।
राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सेना की छवि का उपयोग अपनी छवि सुधारने के आरोप पर कृषि मंत्री राणा ने कहा कि सेना की छवि देश और राष्ट्र की होती है। प्रधानमंत्री होने के नाते मोदी का नाम उससे जुड़ जाता है। जुलाई में शुरू होने वाले खाद वितरण पोर्टल की देरी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि तकनीकी खामियों के चलते थोड़ी देर हो रही है, लेकिन जल्द ही खामियां दूर कर पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।