{"_id":"6889b63bd7e1380023009ccc","slug":"video-stray-dogs-create-panic-in-dhampur-over-a-dozen-bitten-daily-public-demands-action-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: धामपुर में कुत्तों का कहर! रोज कई लोग घायल, घर से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: धामपुर में कुत्तों का कहर! रोज कई लोग घायल, घर से निकलना मुश्किल
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:35 AM IST
बिजनौर के धामपुर नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि नागरिकों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि रोज़ाना 10 से 12 से ज्यादा लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं, जिनमें बच्चे और बुज़ुर्ग भी शामिल हैं। क्षेत्रवासी कई बार नगर पालिका प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, रोजाना 15 से 20 लोग डॉग बाइट के केस में अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें रेबीज इंजेक्शन दिए जा रहे हैं। फिलहाल अस्पताल में इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को भी सतर्क कर दिया है।
इस बीच नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला ने बताया कि जल्द ही आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। वहीं नागरिकों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है ताकि कुत्तों के आतंक से उन्हें राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।