{"_id":"6889bbb13b29cb4bb7056d2f","slug":"video-uttarakhand-board-of-technical-education-counseling-continues-in-kashipur-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की काउंसलिंग जारी, 367 छात्रों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की काउंसलिंग जारी, 367 छात्रों ने लिया प्रवेश
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग गतिमान है। अभी तक विभिन्न ट्रेडों में करीब 367 विद्यार्थियों ने प्रवेश करा लिया है। आठ जून को परिषद की ओर से उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक्स-2025 संपन्न हुई थी। इसमें पंजीकृत करीब 17 हजार में से करीब 15230 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से ही काशीपुर के तीन केंद्रों में पंजीकृत 1663 में से 1418 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। संस्थान और ट्रेड आवंटन के लिए 25 से 28 जून तक प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग की गई। उस समय ए व ई और फार्मेसी ग्रुप में 212 छात्रों ने प्रवेश कराया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 जुलाई से शुरू हो गई है। अभी तक तीनों ग्रुपों में 155 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हो चुके हैं। 31 जुलाई तक यह प्रक्रिया चलेगी। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि दूसरे चरण की काउंंसलिंग 31 जुलाई तक चलेगी। प्रथम चरण में 212 और दूसरे चरण में अभी तक 155 प्रवेश की संस्तुति हो गई है। सीटें रिक्त रहने पर परिषद के निर्देश पर आगे की तिथि तय हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।