बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: Sanitation exists only on paper; KCB drain choked with water hyacinth; fear of thousands of acres of crops being submerged again in Chhudani.

बहादुरगढ़: सफाई सिर्फ कागजों में, केसीबी ड्रेन जलकुंभी से पटी, छुडानी में हजारों एकड़ फसल फिर डूबने की आशंका

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:00 PM IST
Bahadurgarh: Sanitation exists only on paper; KCB drain choked with water hyacinth; fear of thousands of acres of crops being submerged again in Chhudani.
संवाद न्यूज एजेंसी बहादुरगढ़। बरसात शुरू होने से पहले कुल्ताना-छुड़ानी-बुपनिया (केसीबी) ड्रेन की सफाई के सिंचाई विभाग के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। बहादुरगढ़-बादली रोड पर गांव लुक्सर के पास ड्रेन की स्थिति देखकर विभाग की तैयारियों की पोल खुलती नजर आ रही है। यहां ड्रेन के किनारों को मजबूत करने के नाम पर केवल बांध बनाकर मिट्टी डाल दी गई, जबकि ड्रेन के भीतर वर्षों से जमी गाद और फैली जलकुंभी को नहीं हटाया गया। ऐसे में किसानों को आशंका है कि तेज बारिश होने पर पानी की निकासी बाधित होगी और हर साल की तरह खेतों में जलभराव होगा। किसान अजीत, रमेश, सुरेश और नरेश ने बताया कि आरडी-5510 के आसपास काफी हिस्से में ड्रेन की सफाई नहीं की गई है। ड्रेन में भारी मात्रा में जलकुंभी फैली हुई है और गाद भी जमी हुई है। यदि अच्छी बारिश हुई तो पानी की निकासी रुक जाएगी और गांव छुड़ानी सहित आसपास के 500 एकड़ से अधिक कृषि क्षेत्र में जलभराव हो जाएगा। इससे धान, बाजरा और अन्य फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि हर वर्ष विभाग ड्रेन की सफाई के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन धरातल पर केवल खानापूर्ति होती है। नतीजा यह होता है कि बारिश के दिनों में खेत तालाब बन जाते हैं और किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। उनका आरोप है कि समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। किसानों का कहना है कि यदि सफाई का कार्य समय रहते पूरा नहीं हुआ तो पहली तेज बारिश ही विभाग के दावों की हकीकत सामने ले आएगी और एक बार फिर सैकड़ों एकड़ फसल जलभराव की भेंट चढ़ जाएगी। वहीं सिंचाई विभाग के एसडीओ वेदपाल दहिया का कहना है कि ड्रेन की एक बार सफाई कराई जा चुकी है। उनके अनुसार फिलहाल ड्रेन के किनारों को मजबूत करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जलकुंभी पानी की निकासी में बाधा नहीं बनती और अगले एक माह के भीतर ड्रेन की दोबारा सफाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लोधा क्षेत्र में मोटरसाइकिल की साइड को लेकर विवाद, चाकूबाजी

13 Jul 2026

Datia News: सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में कथित तोड़फोड़ का CCTV वायरल, पुलिस पर उठे सवाल; क्या है सच?

13 Jul 2026

अलीगढ़ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाला उपनिरीक्षक लाइन हाजिर

13 Jul 2026

रसलगंज में स्कूटी टक्कर के बाद मारपीट, दो हिरासत में

13 Jul 2026

तमंचा लहराने के आरोप में जेल पहुंचे ओलंपियन शिवपाल सिंह, VIDEO

13 Jul 2026
विज्ञापन

सतीश बने अपना दल एस के ज्ञानपुर विस महासचिव; VIDEO

13 Jul 2026

एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण किया, VIDEO

13 Jul 2026
विज्ञापन

47.68 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य, शेखपुर से शुरू हुआ अभियान; VIDEO

13 Jul 2026

लुधियाना में केवीएम स्कूल को धमकी, बच्चों को भेजा गया घर

13 Jul 2026

Shimla: नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे तहबाजारी, शिमला में सीटू के साथ जोरदार प्रदर्शन

13 Jul 2026

Korba News: वॉश बेसिन के नीचे छिपा बैठा था विषैला सांप, आरसीआरएस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू दीक्षांत समारोह: बड़े बजट से मरीजों की सुविधाओं के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी गईं

13 Jul 2026

Bageshwar: नगर व्यापार मंडल की बैठक में पुराना हिसाब सार्वजनिक, पूर्व कार्यकारिणी को लीगल नोटिस भेजने का प्रस्ताव पारित

13 Jul 2026

VIDEO: तेज धूप के साथ उमस बढ़ी, तीन से चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

13 Jul 2026

कैथल: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये की डोडा पोस्त बरामद

13 Jul 2026

बबुरी में 16 जुलाई से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की तीन दिवसीय रथयात्रा; VIDEO

13 Jul 2026

करोड़ों की सड़क पर मौत के खंभे, हर सफर बना जोखिम भरा; VIDEO

13 Jul 2026

कीचड़ से पटी सड़क, फिसलकर गिर रहे स्कूली बच्चे; VIDEO

13 Jul 2026

नाला नहीं खुला तो 16 जुलाई को जिला मुख्यालय घेरेंगे किसान; VIDEO

13 Jul 2026

बारिश से खेतों में दिखने लगी रौनक, रोपनी में जुटे किसान; VIDEO

13 Jul 2026

अजय राय बोले- जिम्मेदारों पर दर्ज होना चाहिए हत्या का मुकदमा

13 Jul 2026

VIDEO: लोक संस्कृति में रंगा हरेला मेला

13 Jul 2026

VIDEO: पद्म भूषण कोश्यारी ने मेधावी छात्राओं को दिया विकसित भारत का गुरुमंत्र

13 Jul 2026

महेंद्रगढ़: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

कानपुर: खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन की मौत, नौ लोग घायल, मची चीख-पुकार

13 Jul 2026

VIDEO: केजीएमयू का दीक्षांत समारोह, शामिल होने के लिए पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

13 Jul 2026

VIDEO: आशा कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन

13 Jul 2026

अमृतसर के होटल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

13 Jul 2026

फिरोजपुर में सफाई सेवकों का रोष प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

13 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed