{"_id":"6a64bda5eed74726bc08085a","slug":"video-bjp-is-rubbing-salt-into-the-wounds-of-the-youth-the-government-must-answer-deepender-hooda-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़क रही भाजपा, जवाब दे सरकार: दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: युवाओं के जख्मों पर नमक छिड़क रही भाजपा, जवाब दे सरकार: दीपेंद्र हुड्डा
झज्जर। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा नेताओं की भाषा और शब्दावली बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें शर्म आती है, जब वह भाजपा नेताओं के युवाओं के प्रति दिए गए बयान सुनते हैं। वह शनिवार को झज्जर से रोहतक जाते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले वह गांव सुर्खपुर में अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान तुषार के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए और खिलाड़ी व उसके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक गीता भुक्कल, विधायक कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रोहतक में युवाओं के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वह किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उन शब्दों को दोहराना भी नहीं चाहते। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर कृष्णा मिढ़ा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हालिया बयानों पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के घावों पर मरहम लगाने की बजाय उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए युवाओं की आवाज लगातार उठाती रहेगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।