Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
An organization had benches installed at the hospital in Fatehabad; miscreants smashed three of them at once—there was neither a watchman nor CCTV surveillance.
{"_id":"6a646bc9df32d61e2b01942c","slug":"video-an-organization-had-benches-installed-at-the-hospital-in-fatehabad-miscreants-smashed-three-of-them-at-once-there-was-neither-a-watchman-nor-cctv-surveillance-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अस्पताल में संस्था ने रखवाए बैंच, शरारती तत्वों ने एक साथ तीन तोड़े, चौकीदार न सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अस्पताल में संस्था ने रखवाए बैंच, शरारती तत्वों ने एक साथ तीन तोड़े, चौकीदार न सीसीटीवी
नागरिक अस्पताल में जनसुविधा के लिए सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रखवाए गए सीमेंटेड बेंचों में से तीन बेंच शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इस घटना पर संस्था ने एतराज जताते हुए इसे जनहित के कार्यों को नुकसान पहुंचाने वाली मानसिकता करार दिया है। बेंच सभी सदस्यों ने अपने-अपने पैसों से रखवाए थे। क्योंकि संस्था किसी से दान चंदा नहीं लेती है इसलिए संस्था सदस्यों ने अपनी जेब से पैसे खर्च यह बैंच रखवाये गए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों अरोड़वंश महासभा और श्री कृष्ण प्रणामी चेरिटेबल ट्रस्ट ने भी बैंच रखवाए है।
सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि ये बैंच अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रखवाए गए थे। इन बेंचों का टूटना केवल संस्था का नहीं, बल्कि आम जनमानस का नुकसान है। उन्होंने कहा कि संस्था अपने स्तर पर इन बेंचों की मरम्मत अवश्य करवा देगी। उन्होंने बताया कि पहले अस्पताल में रखे गए लकड़ी के बैंच अक्सर टूट जाते थे। इसी कारण संस्था ने अधिक मजबूत और टिकाऊ सीमेंटेड बेंच अस्पताल को उपलब्ध करवाए थे, लेकिन उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।