{"_id":"6a6446027af8c7ba2d0e3604","slug":"durg-body-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4539670-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg News: बर्थडे पार्टी बनी मातम, शिवनाथ नदी में डूबे दो मासूम, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: बर्थडे पार्टी बनी मातम, शिवनाथ नदी में डूबे दो मासूम, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 01:07 PM IST
Link Copied
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में फिर से दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शिवनाथ नदी के तेज बहाव में दो बच्चे बह गए। डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर एक शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान रेहान 14 वर्षीय निवासी उरला के रूप में की है। वहीं एक बच्चे का शव को तलाश में टीम जुटी हुई है।
बता दें कि शुक्रवार को मृतक अपने 7-8 दोस्तों के साथ छातागढ़ बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। इसी दौरान नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम सर्च अभियान नहीं कर पाई। आज सुबह सर्च अभियान के दौरान एक बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान रेहान 14 साल निवासी उरला के रूप में की है वही एक 12 वर्षीय बच्चे की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।