{"_id":"6a646692a8f8e6f91b066b81","slug":"video-lkhanauu-ma-ghara-ma-ghasa-bthamasha-ka-khana-tadava-tana-lga-ka-thharathara-hathayara-sa-kaya-lhalhana-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में घर में घुसे बदमाशों का खूनी तांडव, तीन लोगों को धारदार हथियार से किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में घर में घुसे बदमाशों का खूनी तांडव, तीन लोगों को धारदार हथियार से किया लहूलुहान
लखनऊ में इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव (बजरंग चौराहा) में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुनकर जब बेटी सीमा, पिता उमेश चंद्र (55) और मां शांति देवी उठे, तो बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। होश आने पर मां शांति देवी के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।
पीड़ित के बेटे दीपक गुप्ता के अनुसार, लूट के सामान का सटीक आकलन अभी नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।