{"_id":"68b19486d3eebcfe31028d42","slug":"video-block-level-environmental-science-exhibition-was-organized-in-beri-of-jhajjar-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बेरी में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बेरी में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
खंड बेरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
खंड के सभी राजकीय स्कूल के नौवीं से 12वी तक के विद्यार्थियों ने इस प्रदर्शनी मे पर्यावरण विज्ञान से संबंधित विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए।
खंड शिक्षा अधिकारी बेरी रोहताश दहिया की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण के महत्व से अवगत करवाते हुए प्राकृतिक संसाधनों जैसे ऊर्जा, जल भूमि के संरक्षण बारे में बताया, जिससे भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।
बीईओ रोहतास दहिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं अच्छी जीवन शैली अपनाने, अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन करने, नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। कार्यक्रम के नोडल रविंद्र कौशिक ने कहा कि मानव ने प्रकृति पर एकाधिकार समझ लिया है, जिसका नतीजा सबके सामने है कही असंतुलित जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा आए दिन देखने को मिल रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति प्रहरी बनने का आह्वान किया।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धांधलन के विद्यार्थियों रहे। दूसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरा डी के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ के विद्यार्थियों को मिला। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 8 हजार, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 6 हजार, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 4 हजार और सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीम को दो हजार रुपये से सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका डॉ. अरविंद, डॉ. संदीप और नवीन कुमार ने निभाई। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य डॉ. लाली कुमारी, बीआरपी प्रांजलि, राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज से सहायक प्रोफेसर डॉ. अरविंद, राजकीय कॉलेज दुजाना से सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप, राजकीय. कॉलेज मातनहेल से सहायक प्रोफेसर नवीन, डीएसएस जसबीर दलाल, डीएमएस विक्रम, बीआरपी सरिता, एबीआरसी उर्मिला, देवना, प्राध्यापिका डॉ. राजबाला, पूनम, अंजना और प्राध्यापक राकेश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।