Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Body of farmer who drowned in canal found in Jhajjar after 50 hours; it was stuck near the bridge on the Bakra-Dubaldhan route
{"_id":"6a6f1bcdade3e31a86078641","slug":"video-body-of-farmer-who-drowned-in-canal-found-in-jhajjar-after-50-hours-it-was-stuck-near-the-bridge-on-the-bakra-dubaldhan-route-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में 50 घंटे बाद नहर में डूबे किसान का शव मिला, बाकरा से दुबलधन मार्ग पर पुल के पास था अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में 50 घंटे बाद नहर में डूबे किसान का शव मिला, बाकरा से दुबलधन मार्ग पर पुल के पास था अटका
गांव गोच्छी से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में पैर फिसलने से डूबे किसान पंकज का शव 50 घंटे बाद बाकरा से दुबलधन मार्ग पर पुल के पास अटका हुआ मिला हैं। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया हैं। बता दे कि नहर में डूबे किसान को शव ढुढ़ने के लिए पिछले कई घंटों से दो टीमों ने सर्च अभियान चलाया हुआ था।
जानकारी के अनुसार गांव गोच्छी निवासी 25 वर्षीय किसान पंकज शुक्रवार को अपनी मां के साथ खेत में गया था। खेत में काम करने के बाद हाथ-पैर धोने के लिए नहर के किनारे गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। यह देखकर उसकी मां ने मदद के लिए लोगों को बुलाया। कुछ लोग मौके पर भी आए, लेकिन वह नहीं दिखा। इसके बाद सूचना पुलिस व एसडीआरएफ को दी गई।
नहर में डूबे किसान की शव तीसरे दिन बाकरा-दुबलधन मार्ग पर पुल के पास अटका हुआ मिला हैं। परिजनों ने किसान की पहचान कर ली हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया हैं। -जांच अधिकारी, सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बेरी थाना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।