सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cabinet Minister Dr. Arvind Sharma laid the foundation stone of Bhagwan Parashuram Bhawan in Jhajjar.

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने झज्जर में भगवान परशुराम भवन का शिलान्यास किया

Naveen Naveen
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:28 PM IST
Cabinet Minister Dr. Arvind Sharma laid the foundation stone of Bhagwan Parashuram Bhawan in Jhajjar.
सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में स्थापित होने वाला भगवान परशुराम भवन इलाके में जरूरतमंदों की सेवा और युवाओं को उनके लक्ष्य साधना में आगे बढ़ाने में बड़ा माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चला है, जिसकी बदौलत समाजिक व्यवस्था मजबूत रही है। परिवारों में मजबूती और खुशहाली लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सेक्टर 9, झज्जर में श्री ब्राह्मण महासभा के तहत निर्माण होने वाले श्री परशुराम भवन का शिलान्यास किया। श्री ब्राह्मण महासभा प्रधान पंडित राज देवरखाना, महासचिव सन्त सुरेहती, वरिष्ठ उपप्रधान पंडित कुलदीप, उपप्रधान रविन्द्र कौशिक, कोषाध्यक्ष बालकिशन भदाना, सहसचिव विजय कुमार द्वारा सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत किया । उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में ऐतिहासिक श्री परशुराम भवन बनेगा, जो ब्राह्मण समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों को साथ लेकर आगे वढाने में बड़ा योगदान देगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ब्राह्मण समाज उत्थान के लिए निरन्तर कदम उठा रहे हैं। विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 26 में चार एकड़ में भगवान परशुराम विरासत पार्क विकसित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि समाज का मान-सम्मान और मजबूती निरन्तर बढ़ रही है, जिस प्रकार गौमाता में 33 कोटि देवी-देवता वास करते हैं, उसी प्रकार ब्राह्मण 36 बिरादरी को साथ लेकर चलता है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के प्रबुद्धजनों को चाहिए कि वो युवाओं को मजबूती और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें और एक-दूसरे को मजबूती देने का काम करें। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हमें पंडित भगवत दयाल शर्मा, पंडित श्रीराम शर्मा, पंडित नेकीराम शर्मा की भांति सभी पथप्रदर्शकों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शिता की बदौलत युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अभिभावकों की असली पूंजी है। उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा, झज्जर के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वो श्री परशुराम भवन में डिजिटल लाइब्रेरी जरूर स्थापित करें ताकि युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ सकें। इससे परिवारों में खुशहाली व मजबूती आएगी। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के शीघ्र चुनाव करवाए जाएंगे और वर्तमान में सदस्यता अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने निकाला शव

05 Apr 2026

Ujjain News: बाबा श्री महाकाल का खुला तीसरा नेत्र, त्रिपुंड व बेलपत्र से सजाकर की गई भस्म आरती; देखें वीडियो

05 Apr 2026

कानपुर: आसमान से बरसी आफत, बिजली की कड़क से सहमे किसान

05 Apr 2026

कानपुर: आंधी-बारिश से पसेमा सबस्टेशन की 33KV लाइन ठप

05 Apr 2026

कानपुर: साढ़ में चोरों का आतंक: 8 किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी

05 Apr 2026
विज्ञापन

Tonk: टोंक में साइबर ठगों की धरपकड़, 2 गिरफ्तार, 90 लाख का फ्रॉड फॉरेंसिक जांच में हुआ खुलासा

05 Apr 2026

मेरठ शराब कांड: प्रेम प्रसंग में भाई की हत्या की साजिश, बहन व प्रेमी हिरासत में

05 Apr 2026
विज्ञापन

Shamli: कैराना में धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा

05 Apr 2026

Meerut: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु

05 Apr 2026

Meerut: श्री सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के अंशों का भव्य आगमन, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी भाग्यतेज ने किया अभिषेक

05 Apr 2026

सम्राट विक्रमादित्य के नाट्य मंचन ने दर्शकों का मोहा मन, VIDEO

05 Apr 2026

माता शीतला संगीत महोत्सव में नमामि गंगे...की गूंज

05 Apr 2026

कलाकारों ने नाट्य मंचन में किया भावपूर्ण मंचन, VIDEO

05 Apr 2026

वाराणसी के चर्चों में गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर की पूजा, VIDEO

05 Apr 2026

Meerut: करंट लगने से नगर निगम के लाइन मैन की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

04 Apr 2026

कानपुर: नरवल तहसील में समाधान दिवस, एसडीएम-एसीपी ने सुनीं शिकायतें

04 Apr 2026

कानपुर: देवर पर मकान कब्जाने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के दिए आदेश

04 Apr 2026

अयोध्या: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चली लाठी , वीडियो वायरल

04 Apr 2026

कानपुर: बिल्हौर में रेल यातायात प्रभावित, ओएचई पर गिरी डालियां

04 Apr 2026

फरीदाबाद: 11 वर्षीय मोक्षा अरोड़ा ने टेबल टेनिस में जीता रजत पदक, अब लीग के लिए तैयार

04 Apr 2026

आईपी विश्वविद्यालय: आवेदन में गलती करने पर दोबारा देना होगा ढाई हजार का पंजीकरण शुल्क

04 Apr 2026

कानपुर: मंधना बिठूर में धूल भरी आंधी और बारिश से फसलें प्रभावित

04 Apr 2026

कानपुर: फजलगंज चौराहे पर तेज बारिश से जलभराव, जाम में भीगे लोग

04 Apr 2026

Kanpur: गंगा बैराज किनारे तेज आंधी-बारिश का असर, कई दुकानें क्षतिग्रस्त

04 Apr 2026

Meerut: परिजनों ने देखा समीर रिज़वी का मैच, घर पर उमड़े फैन्स

04 Apr 2026

कानपुर हादसा: आंधी में ऑटो पर गिरा भारी-भरकम पेड़, मां की मौत और बेटी की हालत नाजुक

04 Apr 2026

Kanpur: गर्भवती विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

04 Apr 2026

ईंट निर्माता परिषद का 46वें स्थापना दिवस पर भविष्य की चुनौतियों पर हुई चर्चा, VIDEO

04 Apr 2026

Kanpur: तेज आंधी का असर: शहर की सड़कों पर गिरे पेड़, यातायात प्रभावित

04 Apr 2026

Kanpur: बिल्हौर तहसील में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-बारिश, अरौल में ओलावृष्टि

04 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed