{"_id":"68b4467fd1d2128c76056020","slug":"video-crowds-of-devotees-gathered-at-mata-bhimeshwari-devi-temple-on-radha-ashtami-2025-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में राधा अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में राधा अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में राधा अष्टमी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह की अष्टमी के दिन पूजा अर्चना के लिए आते हैं। मां के दरबार में अलसुबह से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई।
सुबह करीब पांच बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया, जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया। उसके बाद मंगल आरती करके मां के दर्शन भक्तों के लिए खोल दिए गए। उसके बाद मां के दर्शनों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह अष्टमी के दिन मां के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात, बच्चों के बाल उतरवाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की। वहीं, महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। मां के दरबार में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।